'साथी हाथ बढ़ाना ग्रुप' ने बच्चों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, सदस्यों ने कहा- जनता की सेवा हमारा मूलमंत्र

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : 'साथी हाथ बढ़ाना ग्रुप' ने बच्चों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, सदस्यों ने कहा- जनता की सेवा हमारा मूलमंत्र

'साथी हाथ बढ़ाना ग्रुप' ने बच्चों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, सदस्यों ने कहा- जनता की सेवा हमारा मूलमंत्र

Tricity Today | बच्चों के लिए स्टेशनरी और खाने-पीने का सामान उपलब्ध करवाया

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के "साथी हाथ बढ़ाना सामाजिक सहायता ग्रुप" ने एक बार फिर जरूरतमंद बच्चों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। साथी हाथ बढ़ना ग्रुप के सदस्यों ने जरूरतमंद बच्चों के लिए स्टेशनरी और खाने-पीने का सामान उपलब्ध करवाया। यह ग्रुप न सिर्फ बच्चे, बल्कि गरीब और बूढ़े असहाय सभी की जरूरतों का ध्यान रखती है। उनकी मदद करने के लिए हर सफल प्रयास करती है। 

ग्रुप के फाउंडर से की बात
साथी हाथ बढ़ना ग्रुप के फाउंडर सदस्य अनिता प्रजापति और गौरव गुप्ता ने बताया कि हम लोग पिछले डेढ़ साल से बिसरख के पास रह रहे मजदूरों के बच्चो को उनकी जरूरत का सामान देते आ रहे हैं। कभी कूलर, कभी छाते, कभी पढ़ाई का सामान और कभी खाने-पीने की चीज़ें उपलब्ध कराते हैं।

2016 में किया पहला प्रयास
उन्होंने बताया कि सबसे पहले समाज सेवा करने की शुरुआत उन्होंने वर्ष 2016 में की थी। उसके बाद जब उनका यह प्रयास सफल रहा तो धीरे-धीरे उन्होंने वर्ष 2019 की शुरुआत में इस संस्था को साथी हाथ बढ़ाना का नाम दे दिया और इसके माध्यम से समाज में हर तरह के जरूरतमंदों की सहायता करने का प्रयास करने लगी।

सदस्यों ने की जरूरतमंदो की मदद
ग्रुप के सदस्य प्रत्युष कुमार और सरोज शर्मा ने कहा कि बिसरख में लेबर के बच्चे एक टीन से बने झोपड़ी में पढ़ते है। उनके लिए समय-समय पर उनकी अध्यपिका पिंकी से बात करके हम उन बच्चों की मदद करने की कोशिश करते है। अंकित और रंजीत सिंह ने अपने ग्रुप के विषय में बताते हुए कहा कि अपने आसपास रह रहे जरूरतमंद बच्चों और बड़ों की सदैव मदद करते रहना चाहिए। समय-समय पर हमारी टीम का ये प्रयास ऐसे ही चलता रहेगा। साथी हाथ बढ़ना ग्रुप से राजीव टंडन, सरोज शर्मा, अंकित, प्रतुष, मंजुल, रंजीत सिंह, गौरव गुप्ता, अमनप्रीत, अमरजीत, गौरव मित्तल और जीतेन्द्र आदि काफी लोग जुड़े हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.