बीएसपी के पूर्व एमएलसी की 502 करोड़ की संपत्ति पर जड़ा ताला, योगी का बुलडोजर चलाने की तैयारी

सहारनपुर पुलिस पहुंची ग्रेटर नोएडा : बीएसपी के पूर्व एमएलसी की 502 करोड़ की संपत्ति पर जड़ा ताला, योगी का बुलडोजर चलाने की तैयारी

बीएसपी के पूर्व एमएलसी की 502 करोड़ की संपत्ति पर जड़ा ताला, योगी का बुलडोजर चलाने की तैयारी

Tricity Today | बीएसपी के पूर्व एमएलसी की 502 करोड़ की संपत्ति पर जड़ा ताला

Greater Noida|Saharanpur : दो साल से फरार चल रहे पूर्व एमएलसी और गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध हाजी इकबाल की लखनऊ, ग्रेटर नोएडा नोएडा, देहरादून और सहारनपुर की 301 करोड़ रुपए की संपत्ति को यूपी सरकार ने अपने कब्जे में लेते हुए कुर्क कर दिया है। अभी तक 502 करोड़ की संपत्ति इकबाल खानदान की कुर्क की जा चुकी है। पुलिस-प्रशासन की टीमों ने ढोल बजवाकर मुनादी कराई और सरकारी बोर्ड लगवा दिया है। हाजी इकबाल पर 45 से ज्यादा मुकदमे गंभीर धाराओं में दर्ज हैं और उसपर एक लाख का इनाम भी घोषित है। उसके भाई, बेटे गैंगस्टर एक्ट में जेल में बंद हैं।

इकोटेक-3 क्षेत्र में मिली जमीन
सहारनपुर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि नोएडा की कोतवाली इकोटेक-3 क्षेत्र के सेक्टर पांच में नॉलेज पार्क के पास हाजी इकबाल की एक कोठी और कई प्लाट हैं, जिनको सहारनपुर से गई पुलिस-प्रशासन की टीमों ने कुर्क कर सरकारी बोर्ड लगाए दिए है। इनकी कीमत 290 करोड़ रुपए है। इसी तरह हाजी इकबाल का लखनऊ को गोमतीनगर में एक कोठी है, जिसे सहारनपुर पुलिस ने सील किया है। इकबाल की इस कोठी की कीमत करीब 11 करोड़ बताई जा रही है।

4 बेटे और भाई जेल में बंद
अपराधी हाजी इकबाल पर अवैध खनन समेत 45 मुकदमों में नामजद है। इसके अलावा उसके 4 बेटे और भाई भी जेल में हैं। वहीं हाजी इकबाल राजनीति में भी सक्रिय रहा। वह बसपा से एमएलसी रह चुका है। अवैध खनन, लोगों की संपत्ति पर कब्जा करने के अलावा हाजी इकबाल पर दुष्कर्म, डकैती, मारपीट, जैसे संगीन आरोप हैं। उसके ऊपर कुल 45 मुकदमे दर्ज हैं। कई मामले ऐसे हैं जिसमें हाजी इकबाल के बेटे अब्दुल वाजिद, जावेद मोहम्मद अफजाल ,अलीशान और भाई पूर्व एमएलसी मोहम्मद अली भी नामजद अभियुक्त हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.