सपा प्रत्याशी डॉ.महेंद्र नागर ने गुर्जर बाहुल्य गांवों में मांगे वोट, भाजपा पर साधा निशान

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव : सपा प्रत्याशी डॉ.महेंद्र नागर ने गुर्जर बाहुल्य गांवों में मांगे वोट, भाजपा पर साधा निशान

सपा प्रत्याशी डॉ.महेंद्र नागर ने गुर्जर बाहुल्य गांवों में मांगे वोट, भाजपा पर साधा निशान

Tricity Today | डॉ.महेंद्र नागर ने गुर्जर बाहुल्य गांवों में मांगे वोट

Greater Noida News : इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र सिंह नागर का गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के कई गांवों में ज़ोरदार स्वागत हुआ। मुख्य रूप से गांव डाढा, कासना, सिरसा, खानपुर, लडपुरा, घंघोला, चिरसी, कुलीपुरा, पंचायतन, गिरधरपुर, बागपुर, ईसेपुर, बुलंदखेड़ा, दलेलगढ़, नियाना, सलेमपुर में जनसंपर्क कर वोट देने की अपील करी। इन जगहों पर महेंद्र नगर को भरपूर समर्थन मिला।समाजवादी पार्टी उम्मीदवार डॉ.महेंद्र सिंह नागर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेश से किसान, मजदूर नौजवान छात्र हितैषी रही है। अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में कई गुणा किसानों का मुआवज़ा बढ़ाया, गांव की आबादी को यथास्थिति रहने दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय भाजपा सांसद कि विगत दस साल में कितना रोजगार स्थानीय युवाओं को दिया गया है। फ्लैट धारकों की रजिस्ट्री की समस्या आज तक हल नहीं हुई।

"हर वर्ग के साथ अखिलेश यादव"
उम्मीदवार डॉ.महेंद्र सिंह नागर ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब मजदूर किसान नौजवान के हितों के लिए काम किया है। जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। उस समय बिना किसी भेदभाव किए कार्य किए गए। समाजवादी पार्टी में सभी वर्गों का सम्मान है। जबकि सत्ताधारी भाजपा सरकार धर्म और जाति के नाम पर भेदभाव करती है। भाजपा सरकार की नीति आम जनता का शोषण करने की है। 

भाजपा पर साधा निशाना
उन्होंने आगे कहा कि आज देश ओर प्रदेश की जनता इनकी दमनकारी नीतियों से पूरी तरह त्रस्त है। महंगाई दिनों-दिन बढ़ रही है और रोजगार खत्म हो रहे हैं। जिससे लोगों को अपनी आजीविका चलाने में काफी दिक्कत हो रही है। देश में किसान नौजवान मजदूर लगातार आत्माहत्या कर रहे हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से वीर सिंह यादव, सुधीर, दीपक भाटी, चोटी वाला, नरेंद्र नागर, कृशान्त भाटी, अमित रोनी, शैलेंद्र भाटी, लोकेश भाटी, दीपक शर्मा, अमित रोनी, शैलेंद्र भाटी, लोकेश भाटी और दीपक पंडित आदि लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.