हैप्पी पण्डित को समाजवादी पार्टी ने छात्र सभा का जिलाध्यक्ष घोषित किया

नियुक्ति : हैप्पी पण्डित को समाजवादी पार्टी ने छात्र सभा का जिलाध्यक्ष घोषित किया

हैप्पी पण्डित को समाजवादी पार्टी ने छात्र सभा का जिलाध्यक्ष घोषित किया

Tricity Today | हैप्पी पण्डित को समाजवादी पार्टी ने छात्र सभा का जिलाध्यक्ष घोषित किया

Greater Noida : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के रहने वाले हैप्पी पण्डित को गौतमबुद्ध नगर छात्र सभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। हैप्पी पण्डित ग्रेटर नोएडा में वेदपुरा गांव के रहने वाले हैं। नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हैप्पी पण्डित को नियुक्त किया गया है।

हैप्पी पंडित ने बताया कि वह पिछले 3 सालों से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशों पर काफी बार पार्टी के महत्वपूर्ण गतिविधियों में हिस्सा लिया है। पिछले साल ही उन्होंने अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश छात्र सभा के पूर्व अध्यक्ष अतुल प्रधान के साथ सहारनपुर से नई दिल्ली तक 600 किलोमीटर की साइकिल यात्रा की थी। हैप्पी पंडित दादरी के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.