अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा नेताओं ने किया रक्तदान, गरीबों को फल बांटे

Greater Noida : अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा नेताओं ने किया रक्तदान, गरीबों को फल बांटे

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा नेताओं ने किया रक्तदान, गरीबों को फल बांटे

Tricity Today | सपा नेताओं ने किया रक्तदान

Greater Noida : गुरुवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन है। गौतमबुद्ध नगर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव नवीन भाटी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के जन्मदिन को समाजवादी सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया है। इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं ने नवीन भाटी और सुभाष भाटी शहदरा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर आयोजित किया है, उसके बाद झुग्गी-बस्ती में गरीबों को फल वितरण किया है।

सुभाष भाटी ने बताया कि अखिलेश यादव की प्राथमिकता में हमेशा गांव गरीब किसान मजदूर मजलूम दलित शोषित पीड़ित वर्ग रहा है। उन्होंने हमेशा नौजवानों की राजनितिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया है। नवीन भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते समय लाखों नौजवानों को रोजगार मिला है। प्रदेश में 55 लाख जरूरतमंद महिलाओं को मासिक पेंशन दी, 18 लाख लैपटॉप छात्रों को वितरित किए, महिला सम्मान और स्वाभिमान की बात करने वाले एकमात्र मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में केवल अखिलेश यादव हुए हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, बेहतर पुलिसिंग के लिए डायल 100 शुरू किया गया।

नवीन भाटी ने कहा कि हम सभी नौजवानों ने आज अखिलेश यादव को 2022 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। आज भाजपा के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा को अखिलेश यादव में आस्था जताकर राजकुमार भाटी के द्वारा समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। सुभाष भाटी ने कहा कि सपा के कार्यकर्ता, जनता और जरूरतमंद के साथ खड़ा है।

इस मौके पर ब्रहमपाल भाटी, युवजनसभा के जिलाध्यक्ष दीपक नागर, योगेश गौतम जारचा, विपिन नागर, जीतू पहलवान, सोनू शर्मा, ध्रुव सैनी, सतीश नागर, सुमित और सुधीर ठाकुर आदि शामिल रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.