नोएडा में मायावती को नुकसान पहुंचाने के लिए चली चाल, इस ठाकुर नेता को बनाया प्रदेश सचिव

लोकसभा चुनाव से पहले सपा का बड़ा बदलाव : नोएडा में मायावती को नुकसान पहुंचाने के लिए चली चाल, इस ठाकुर नेता को बनाया प्रदेश सचिव

नोएडा में मायावती को नुकसान पहुंचाने के लिए चली चाल, इस ठाकुर नेता को बनाया प्रदेश सचिव

Tricity Today | अखिलेश यादव और मायावती

Noida News : लोकसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां तैयारी में लगी हुई है। उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी नोएडा में ब्राह्मण चेहरा, समाजवादी पार्टी ने गुर्जर चेहरा और बहुजन समाज पार्टी ने ठाकुर चेहरा खड़ा किया है। इसी बीच अब अखिलेश यादव ने मायावती को नुकसान पहुंचाने के लिए नोएडा के ठाकुर चेहरे को बड़ी जिम्मेदारी दी है। 

नरेश उत्तम पटेल ने पत्र जारी किया
सपा ने गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले मनोज चौहान को राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव का पद दिया है। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र जारी किया।मनोज सिंह चौहान को प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सचिव पद पर मनोनीत किया है। 

कौन है मनोज चौहान 
सेक्टर-135 स्थित नंगली बजीदपुर के रहने वाले मनोज सिंह चौहान पिछले 22 वर्षों से पार्टी के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले भी मनोज सिंह चौहान पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। वह युवजन सभा के प्रदेश सचिव और नोएडा महानगर के महासचिव सहित विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।

हाईकमान का जताया आभार 
नव नियुक्ति प्रदेश सचिव मनोज सिंह चौहान ने कहा, "मुझे सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और नोएडा महानगर संगठन का बहुत बहुत धन्यवाद है। पार्टी ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है, उसको पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.