मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड कार्यकारणी का विस्तार, जिलाध्यक्ष इंद्र प्रधान ने कहा- भाजपा सरकार में किसान भटक रहें

ग्रेटर नोएडा : मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड कार्यकारणी का विस्तार, जिलाध्यक्ष इंद्र प्रधान ने कहा- भाजपा सरकार में किसान भटक रहें

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड कार्यकारणी का विस्तार, जिलाध्यक्ष इंद्र प्रधान ने कहा- भाजपा सरकार में किसान भटक रहें

Tricity Today | मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड कार्यकारणी का विस्तार

Greater Noida News : यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टी मैदान में आने लगी हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित खैरपुर गुर्जर गांव में सपाइयों की एक बैठक हुई। बैठक में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की कार्यकारणी का विस्तार किया गया। यह बैठक जिला अध्यक्ष इंद्र प्रधान के नेतृत्व में हुई है।

जनता विरोधी भाजपा सरकार : इंद्र प्रधान
इस मौके पर जिलाध्यक्ष इंद्र प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान के हित के लिए कार्य किया है। पार्टी के सत्ता में रहते प्रदेश में विकास ने नई ऊंचाइयों को छुआ था लेकिन भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आज देश और प्रदेश के हालात खराब होते जा रहे है। किसानों की लीज बैक और आबादी निस्तारण से सम्बंधित मामलों पर जांच के नाम पर भटकाया गया है। महंगाई बढ़ती जा रही है। बिजली, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस आदि रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ाते जा रहा है। सरकार की नीतियों से रोजगार खत्म हो रहा हैं।

"भाजपा ने किए झूठे वादे"
उन्होंने कहा कि लोगो को लुभावने वाले वादे करके भाजपा ने सत्ता में आने के बाद जनता का शोषण करना शुरू किया। काले कृषि कानून लाकर भाजपा ने देश के किसानों को बर्बाद करने का काम किया है। भाजपा सरकार किसानों को समय से खाद और बीज उपलब्ध कराने के बजाय उन पर लाठीचार्ज करा रही है। 

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का विस्तार किया
इस दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र भाटी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। उन्होंने खैरपुर गांव के निवासी हिमांशु मुखिया और गांव जलालपुर निवासी सोनू चौधरी को जिला उपाध्यक्ष बनाया है। सुन्दर गौतम को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।

यह लोग मौजूद रहे
इस मौके पर मुख्य रूप से फकीर चन्द नागर, वीरसिंह यादव, जगबीर नम्बरदार, सुधीर भाटी, उपदेश नागर, अक्षय चौधरी, विकास भनौता, शैलेंद्र भाटी, हिमान्शु मुखिया, सोनू चौधरी, विकास तौंगड़, कृष्णा चौहान, दीपक नागर, हैप्पी पंडित, अमन भाटी, बिंदु चंदीला, प्रशांत भाटी, विक्रांत चौधरी, शादाब चौधरी और नारायण शर्मा आदि सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.