सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी, आयोजक नवीन भाटी और कई गुर्जर संस्थाओं के मुखिया गिरफ्तार

दादरी गुर्जर पंचायत : सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी, आयोजक नवीन भाटी और कई गुर्जर संस्थाओं के मुखिया गिरफ्तार

सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी, आयोजक नवीन भाटी और कई गुर्जर संस्थाओं के मुखिया गिरफ्तार

Tricity Today | कई गुर्जर संस्थाओं के मुखिया गिरफ्तार

  • - वेस्ट यूपी, हरियाणा और राजस्थान से आए गुर्जर समाज के कई नेता गिरफ्तार
  • - दादरी में पंचायत को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने इजाजत नहीं दी थी
  • - इसके बाद गुर्जरों ने चिटहरा गांव में पंचायत करने का फैसला लिया था
  • - पुलिस ने अलग-अलग जगहों से बड़ी संख्या में गुर्जरों को गिरफ्तार किया है
Dadri Gurjar Mahapanchayat : दादरी में गुर्जर पंचायत करने जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी, इस महापंचायत के आयोजक और समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री नवीन भाटी समेत कई सामाजिक संस्थाओं के मुखिया गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। इस दौरान इन लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा, "उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सामाजिक समरसता को समाप्त कर रही है। इतिहास के साथ नाजायज रूप से खिलवाड़ किया जा रहा है। आवाज उठाने वालों को कुचला जा रहा है, लेकिन गुर्जर समाज या अपमान सहन नहीं करेगा।"

राजकुमार भाटी ने बताया कि दादरी में गुर्जर समाज के अपमान के विरोध में पंचायत की गई। इसमें शामिल होने जा रहे सैंकड़ो लोगों को चिटेहरा गांव के बाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।" मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी, राष्ट्रीय गुर्जर समन्वय समिति के अध्यक्ष अंतराम तंवर गुड़गांव, कार्यवाहक अध्यक्ष रणवीर चंदीला फ़रीदाबाद, राजस्थान गुर्जर आरक्षण आंदोलन समिति के प्रवक्ता डा.रूप सिंह, गुर्जर विद्या सभा के अध्यक्ष राधाचरण भाटी, अखिल भारतीय गुर्जर फ्रंट के अध्यक्ष नवीन भाटी, वीर गुर्जर सभा के अध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर, सपा नेता पवन गुर्जर, बागपत से मनोज गुर्जर डगरपुर, मनोज पाबला, रमन अहेड़ा, हरीश गुर्जर, बचन भाटी, पप्पू प्रमुख, जगपाल भाटी, प्रशांत भाटी और सुदेश यादव शामिल रहे। इनके अलावा अलग-अलग जगहों से और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दादरी के डिग्री कॉलेज में 22 सितंबर की दोपहर सम्राट मिहिर भोज की एक प्रतिमा का अनावरण किया है। इस प्रतिमा के शिलापट्ट पर सम्राट मिहिर भोज के नाम के साथ गुर्जर शब्द नहीं जोड़ने को लेकर समाज में गुस्सा है। इसका विरोध करने के लिए विभिन्न गुर्जर सामाजिक संगठनों ने दादरी डिग्री कॉलेज में आज महापंचायत करने का ऐलान किया था। इस महापंचायत को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने इजाजत नहीं दी है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग दादरी पहुंचने लगे। पंचायत करने की कोशिश की। इसी सिलसिले में पुलिस ने यह गिरफ्तारियां की हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.