समाजवादी पार्टी ने निकाली पीडीए पदयात्रा, लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी तेज

Greater Noida : समाजवादी पार्टी ने निकाली पीडीए पदयात्रा, लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी तेज

समाजवादी पार्टी ने निकाली पीडीए पदयात्रा, लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी तेज

Tricity Today | पदयात्रा

Greater Noida News : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पीडीए का नारा दिया है। जिसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने हैप्पी पंडित के नेतृत्व में रॉयल रेजिडेंस कॉलोनी में पदयात्रा निकालकर जन जागरण अभियान चलाया।

"भाजपा हटाओ" नारे के साथ जनता के बीच जाएंगे
मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे विपिन सेन ने कहा कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक की एकता ही भाजपा को हराएगी। जाति जनगणना समाजवादी पार्टी का मुख्य मुद्दा है। सामाजिक न्याय जाति जनगणना के बगैर नहीं मिल सकता। हैप्पी पंडित ने कहा कि सपा कार्यकर्ता लगातार जन जागरण के कार्यक्रम करते रहेंगे। आगामी वर्ष 2024 के चुनाव में "भाजपा हटाओ" के नारे के साथ जनता के बीच जाएंगे।

इन लोगों ने निकाली पदयात्रा
इस मौके पर प्रमुख रूप से दीपक नागर, नवीन भाटी, विजय यादव, राहुल यादव, सुरेश यादव, संदीप सैन, सौरभ नागर, गौरव नागर, प्रशांत प्रजापति, अंकित प्रजापति, प्रतीक भाटी, बबली, मोनू नागर और अजीत सेन आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.