ग्रेटर नोएडा की संतोष देवी ने जन-जन तक पहुंचाई सरकार की योजना, कई महिलाओं को दिलाया फायदा

अच्छी खबर : ग्रेटर नोएडा की संतोष देवी ने जन-जन तक पहुंचाई सरकार की योजना, कई महिलाओं को दिलाया फायदा

ग्रेटर नोएडा की संतोष देवी ने जन-जन तक पहुंचाई सरकार की योजना, कई महिलाओं को दिलाया फायदा

Tricity Today | कई महिलाओं को मिला फायदा

Greater Noida News : उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्रालय ने मजदूरों और गरीबों को लाभ देने के लिए 14 योजनाएं बनाई है। जिसके लिए सरकार ने हर गांव में समूह संगठित किए हैं। ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। श्रम मंत्रालय ने विभिन्न प्रकार की 14 योजनाएं गरीब मजदूरों के लिए चला रखी हैं। सरकार द्वारा इसका लाभ गांव के मजदूर, गरीब, वंचित और शोषित लोगों को मिल रहा है। ग्रेटर नोएडा के कोट गांव में संगठित समूह की अध्यक्ष संतोष देवी ने इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को इसका भरपूर लाभ सरकार से दिलाया है। 

उन्होंने सैकड़ों श्रम कार्ड, कन्याओं के विवाह के लिए धनराशि, विकलांग जरूरतमंदों के लिए रिक्शा, मुफ्त बिजली कनेक्शन और मुफ्त में गैस सिलेंडर दिलाने का कार्य किया है। वह निरंतर इस क्षेत्र में मेहनत करके जरूरतमंद लोगों को सरकार के द्वारा दी जा रही योजना का लाभ दिला रही हैं। संतोष देवी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई गई इस योजना के तहत बहुत ग्राम वासियों को लाभ हुआ है। इससे उनके जीवन स्तर में भी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि सभी लाभार्थियों की तरफ से और अपनी तरफ से उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करती हूं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.