सौरव गुर्जर ने एआईयू वुशु गेम्स में जीता रजत पदक, ग्रेटर नोएडा का नाम किया रोशन

गलगोटिया विश्वविद्यालय के छात्र ने लहराया परचम : सौरव गुर्जर ने एआईयू वुशु गेम्स में जीता रजत पदक, ग्रेटर नोएडा का नाम किया रोशन

सौरव गुर्जर ने एआईयू वुशु गेम्स में जीता रजत पदक, ग्रेटर नोएडा का नाम किया रोशन

Tricity Today | सौरव गुर्जर ने एआईयू वुशु गेम्स में जीता रजत पदक

Greater Noida News : जम्मू-विश्वविद्यालय में चल रहे “अखिल भारतीय विश्वविद्यालय” (एआईयू) वुशु गेम्स 2023-24 में गलगोटिया विश्वविद्यालय के छात्र सौरव गुर्जर ने रजत पदक जीतकर नोएडा का नाम रोशन किया है। सौरव गलगोटिया में बीए राजनीति-विज्ञान के छात्र है।

लगातार जीता दूसरा पदक
सौरव को अपने खेल में पंचिंग और थ्रो स्ट्रोक मारने में बहुत ही महारथ हासिल है। जिसके चलते एआईयू वुशु  गेम्स में यह उनका लगातार दूसरा पदक है। इस से पहले उन्होंने 2022-23 में कांस्य पदक जीता था। वहीं अब 2023-24 में रजत पदक जीता है। इस साल के टूर्नामेंट में सौरव ने अपने प्रबल विरोधियों के खिलाफ छह मैच लड़े।

गोल्ड से चूके सौरव 
सौरव का फाइनल मैच जम्मू विश्वविद्यालय के खिलाफ था। यहां सौरव ने कड़ा संघर्ष किया। लेकिन एक संकीर्ण बिंदु के अंतर के साथ वो गोल्ड मेडल से वंचित रह गये और उनको सिल्वर मेडल पर ही संतोष करना पडा। सात दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में पूरे देश से लगभग 137 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया था।

ग्रामीण परिवेश में हुआ पालन-पोषण
गलगोटियास विश्वविद्यालय के सीईओ डा. ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि ये पल हम सबके के लिए बहुत ही सुखद और अद्भुत पल हैं। जिसके बाद उन्होंने सौरव के बारे में बताते हुए कहा सौरव एक बहुत ही सामान्य परिवार के रहने वाले हैं। उनका पालन-पोषण ग्रामीण परिवेश में हुआ है। उन्होंने आज अपने विश्वविद्यालय और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

देश का युवा 21 वीं सदी का नायक
उन्होंने कहा कि देश की अनगिनत प्रतिभाओं का जन्म ग्रामीण परिवेश में ही होता है। हमें अपने ऐसे विद्यार्थियों पर बहुत गर्व है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। हमारे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का जो शानदार प्रदर्शन किया है। उसके लिये वो सदैव बधाई के पात्र हैं। हम चाहते हैं कि भारत देश का युवा 21 वीं सदी का नायक बनकर राष्ट्र की सेवा में तत्पर रहें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.