50 विभूतियों को मिलेगा सम्मान, ये है कार्यक्रम

शारदा यूनिवर्सिटी में जुटेंगे देशभर के विद्वान : 50 विभूतियों को मिलेगा सम्मान, ये है कार्यक्रम

50 विभूतियों को मिलेगा सम्मान, ये है कार्यक्रम

Tricity Today | शारदा यूनिवर्सिटी

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी में बड़ा आयोजन होने जा रहा है। जिसमें देश भर के विद्वान सम्मिलित होंगें। विभिन्न क्षेत्रों से ताल्लुक़ रखने वाले 50 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। दो दिन तक “शारदा शताब्दी सम्मान समारोह” आयोजित होगा। यह आयोजन 22 और 23 सितंबर को चार सत्रों में संपन्न किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडे, राज्यसभा सांसद अशोक वाजपेयी और केंद्रीय मंत्री फ़ग्गन सिंह कुलस्ते भाग लेंगे।

क्या है आयोजन
शारदा यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता अजित सिंह ने बताया कि श्रीमद्जगद्गुरु शंकराचार्य अमृतानंद देव तीर्थ के संरक्षण में शारदा शताब्दी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। सर्वज्ञ शारदा पीठ न्यास पिछले 12 वर्षों से यह आयोजन कर रहा है। इस बार यह आयोजन शारदा विश्वविद्यालय में होगा। दो दिन 22 और 23 सितंबर को होने वाले इस कार्यक्रम के चार सत्र होंगे। जिनमें अलग-अलग विषयों पर देश के शीर्ष रक्षा विशेषज्ञ, राजनेता, कला, संस्कृति, अध्यात्म और धर्म मर्मज्ञ विचार रखेंगे। शारदा सर्वज्ञ पीठ, ब्रह्म सागर और शारदा विश्वविद्यालय संयुक्त रूप से यह आयोजन कर रहे हैं।

कुछ इस तरह होगा आयोजन
अजित सिंह ने बताया कि 22 सितंबर को सुबह 10 बजे यह कार्यक्रम शुरू होगा। उद्घाटन सत्र में शारदा सर्वज्ञ पीठाधीश्वर अनंत श्रीविभूषित श्रीमद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अमृतानंद देवतीर्थ सम्मिलित होंगे। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, शारदा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पीके गुप्ता और ब्रह्म सागर संस्था के अध्यक्ष कैप्टन एसके त्रिवेदी भाग लेंगे। दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा। जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल, एसओएस इंटरनेशनल के अध्यक्ष राजीव चूना भाग लेंगे। इस सत्र में “पाक अधिकृत कश्मीर के निर्वासितों की स्थिति एवं उन्हें भारत में पुनर्स्थापित करने की कार्ययोजना की समीक्षा” की जाएगी। इस सत्र के मुख्य वक्ता जम्मू कश्मीर के उड़ी नगर निगम के चेयरमैन भरत कुमार सूदन रहेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.