चौकी इंचार्ज अंकुर चौधरी को गोली मारने वाला दूसरा बदमाश मुठभेड़ में घायल, जबावी फायरिंग में लगी गोली

Greater Noida BREAKING : चौकी इंचार्ज अंकुर चौधरी को गोली मारने वाला दूसरा बदमाश मुठभेड़ में घायल, जबावी फायरिंग में लगी गोली

चौकी इंचार्ज अंकुर चौधरी को गोली मारने वाला दूसरा बदमाश मुठभेड़ में घायल, जबावी फायरिंग में लगी गोली

Tricity Today | बदमाश मुठभेड़ में घायल

Greater Noida News : बिलासपुर चौकी इंचार्ज अंकुर चौधरी को गोली मारने वाला दूसरे बदमाश सिकंदर पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। बदमाश सिकंदर और उसके साथी विपिन नागर ने बीते शुक्रवार को बिलासपुर चौकी इंचार्ज अंकुर चौधरी पर जानलेवा हमला करते हुए गोली मारी थी। इस मामले में आज मंगलवार की देर शाम को पुलिस और सिकंदर के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें सिकंदर को गोली लगी है। 

दो बदमाशों ने अंकुर चौधरी को मारी थी गोली
आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को दो युवक ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर कस्बे में केनरा बैंक के सामने रेहड़ी पर गोल गप्पे खा रहे थे। तभी एसआई अंकुर चौधरी वहां पहुंच गए। उन्होंने देखा कि गोल गप्पे खा रहे युवकों में से एक ने पिस्टल ले रखी है। अंकुर चौधरी को यह अजीब लगा और वह पूछताछ करने पहुंच गए। जैसे ही अंकुर दोनों युवकों के पास पहुंचे और पिस्टल के बारे में पूछा उसने पिस्टल निकालकर सीधे तान दी। बदमाशों के अंकुर चौधरी को गोली मार दी। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि अभी उनकी हालत खतरे से बाहर है। 

आलोक सिंह ने चलाया था विशेष जांच अभियान
इस मामले के बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने हाई अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद पूरे जनपद में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और पुलिस चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अंकुर चौधरी को गोली मारने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी थी, जिसकी पहचान विपिन नागर के रूप में हुई थी। विपिन का दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसके साथ आज मंगलवार की देर शाम को पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ के दौरान बदमाश सिकंदर घायल हो गया है। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.