पहली बीवी से दहेज की मांग पूरी न होने पर 10 साल बाद किया दूसरा निकाह

ग्रेटर नोएडा : पहली बीवी से दहेज की मांग पूरी न होने पर 10 साल बाद किया दूसरा निकाह

पहली बीवी से दहेज की मांग पूरी न होने पर 10 साल बाद किया दूसरा निकाह

Google Image | नाजिया अपने बच्चो के साथ

Greater Noida : दिन प्रतिदिन दहेज उत्पीड़न के मामले देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक मामला दनकौर के मंडपा गांव में देखने को मिला। मंडपा गांव निवासी एक महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने दनकौर कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई है। 

5 लाख नगद और गाड़ी की मांग करता है पति 
दनकौर के मंडपा गांव मे नाजिया परवीन अपने परिवार के साथ रहती है। नाजिया ने बताया कि करीब 10 साल पहले उसकी शादी गुलावठी निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद नाजिया को 4 बच्चे हुए। नाजिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट करता था। मायके वालों से 5 लाख रूपए नकद और एक गाड़ी मांगने के लिए बोलता था। मांग पूरी ना होने पर दूसरी शादी करने की धमकी देता था। 

विरोध करने पर निकाला घर से बाहर 
पीड़ित ने बताया कि 20 अप्रैल को आरोपित पति ने दूसरा निकाह कर लिया। जिसका विरोध करने पर नाजिया के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। नाजिया अपने चारों बच्चों के साथ मायके आ गई। पीड़ित ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। 

कोतवाली प्रभारी राधा रमन ने बताया 
कोतवाली प्रभारी राधा रमन सिंह ने बताया कि शिकायत पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.