विवादों के बीच सेक्टर डेल्टा-2 आरडब्ल्यूए का चुनाव शुरू, दोनों गुटों ने दाखिल किए पर्चे

Greater Noida News : विवादों के बीच सेक्टर डेल्टा-2 आरडब्ल्यूए का चुनाव शुरू, दोनों गुटों ने दाखिल किए पर्चे

विवादों के बीच सेक्टर डेल्टा-2 आरडब्ल्यूए का चुनाव शुरू, दोनों गुटों ने दाखिल किए पर्चे

Tricity Today | symbolic

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा शहर के आवासीय सेक्टर डेल्टा-2 में विवादों के बीच शनिवार को चुनाव कराने के लिए नामांकन करवाए गए हैं। वहीं, चुनाव से जुड़ा यह मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। सेक्टर डेल्टा-2 आरडब्ल्यूए के वर्तमान अध्यक्ष ने हाईकोर्ट में वाद दायर किया है। वर्तमान अध्यक्ष अजब सिंह भाटी की टीम का कहना है कि आरडब्ल्यूए के बायलाॅज में चुनाव 5 साल में होना है। अभी वर्तमान आरडब्ल्यूए को केवल साढ़े तीन साल हुए हैं। अभी डेढ़ साल बचा है, लेकिन सतपाल नागर गुट बायलाॅज को दरकिनारे करके चुनाव करवाने पर अड़ा हुआ है।

दूसरी तरह सतपाल गुट ने मेरठ के डिप्टी रजिस्ट्रार से चुनाव कराने का आदेश हासिल किया है। चुनाव के लिए यमुना अथाॅरिटी के जीएम एके सिंह को प्रर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पर्यवेक्षक की ओर से चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया। जिसके आधार पर शनिवार को सतपाल नागर गुट और भोपाल एडवोकेट की ओर से अध्यक्ष व महासचिव समेत अन्य पदों के लिए नामांकन किए गए हैं। बाकायदा दोनों गुट की ओर से टेंट लगाए गए और दावतों का दौर चला। अब देखना है कि 16 अगस्त को हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई पर क्या फैसला आता है। जानकारों का कहना कि जब सेक्टर डेल्टा-2 के बायलाॅज के अनुसार 5 साल में चुनाव होने हैं। फिलहाल चुनाव कराने का कोई औचित्य नहीं है। जबकि, वर्तमान आरडब्ल्यूए के कार्यकाल में डेढ़ साल बाकी बचा है। हालांकि, सब रजिस्ट्रार ने आदेश नियमों का अध्ययन करने के बाद जारी किया है। दोनों गुटों की ओर से नामांकन कर दिए गए हैं। सामान्य रूप से अदालत चुनाव प्रक्रिया को रोकती नहीं है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.