यमुना एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा, हजारों वाहन फंसे

BIG BREAKING : यमुना एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा, हजारों वाहन फंसे

यमुना एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा, हजारों वाहन फंसे

Social Media | जाम

Greater Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर करीब पिछले 3 घंटे से लंबा जाम लगा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर टोल प्लाजा (Jewar Toll Plaza) पर काफी वाहन फंसे हुए हैं। इस भीषण जाम की जानकारी पुलिस (Noida Police) को दे दी गई है। लोग सोशल मीडिया पर जाम की फोटो डालकर पुलिस से मदद मांग रहे है।

लोग सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कह रहे हैं कि यमुना एक्सप्रेसवे पर इस समय भीषण जाम लगा हुआ है। हजारों वाहन जाम में फंसे हुए हैं। लोग नितिन गडकरी और नोएडा ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए जानकारी दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि अभी तक कोई भी मदद नहीं मिल पाई है।

अमित कुमार सिंह नामक एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा है कि अब यमुना एक्सप्रेसवे पर लगभग रोजाना ही जाम लगा रहता है। जब से जेवर टोल प्लाजा पर फास्टटैग की सुविधा उपलब्ध हुई है। लगातार कोई ना कोई दिक्कत सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर फास्टटैग काम नहीं कर रहा है। जिसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.