शहीदे आजम सरदार भगत सिंह के भतीजे बोले- 'किसानों की बात सुने सरकार, तिरंगे का अपमान करने वालों पर कठोर कार्रवाई हो'

Greater Noida : शहीदे आजम सरदार भगत सिंह के भतीजे बोले- 'किसानों की बात सुने सरकार, तिरंगे का अपमान करने वालों पर कठोर कार्रवाई हो'

शहीदे आजम सरदार भगत सिंह के भतीजे बोले- 'किसानों की बात सुने सरकार, तिरंगे का अपमान करने वालों पर कठोर कार्रवाई हो'

Tricity Today | सरदार भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण

शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ग्रेटर नोएडा के जेवर कस्बे में शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। शहीद भगत सिंह के भतीजे और बहु का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति रागनियों का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। केंद्र सरकार के कृषि बिलों के खिलाफ किसानों के आंदोलन पर उन्होंने कहा, "सरकार को किसानों की बात संजीदगी के साथ सुननी चाहिए। किसानों को अपनी बात रखने का पूरा हक है।" दूसरी ओर लाल किले पर तिरंगे के अपमान पर उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। जिससे भविष्य में कोई तिरंगे की तरफ आंख उठाकर भी ना देख पाए।

शनिवार की सुबह दिल्ली से जेवर पहुंचे देश अमर शहीद भगत सिंह के भतीजे और उनकी पत्नी का कस्बे के शहीद भगत सिंह चौक पर मौजूद लोगों ने फूल माला डालकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। उसके बाद संधू दंपति ने देशभक्ति रंगारंग रागनियों के बीच मूर्ति का अनावरण किया।शहीदे आजम भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू अपनी पत्नी तेजी संधू के साथ शनिवार की सुबह जेवर के शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंचे। जहां कार्यक्रम के आयोजक आरजे रिकार्ड म्यूजिक के निर्माता रामजीत आमेरिया उनके पुत्र विनय आमेरिया ने अपने परिजनों व गणमान्य लोगों की मौजूदगी में स्वागत किया। 

उसके बाद संधु दंपति ने शहीद भगत सिंह की मूर्ति का अनावरण किया। उसके बाद शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू ने मंच से सभा को संबोधित करते हुए अपने शहीद चाचा की जीवनी पर प्रकाश डाला। जिसको सुनकर मौजूद लोग भावुक हो गये। इस दौरान उन्होंने जेवर के स्थानीय पत्रकार, कलाकारों तथा समाजसेवियों को स्मृृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जेवर दिनेश कुमार शुक्ला, कपिल प्रताप सिंह, रामचन्द प्रजापति, सीपी जैन, भुदेव सिंह तौमर, संजीव ठाकुर, महेश प्रजापति, उदल जाटव, डा रामवीर सिंह, लिखरी प्रजापति, महेन्द्र सिंह, पंकज ठाकुर, मोनु गर्ग समेत आदि सैकडों लोग मौजूद थे। 

केन्द्र सरकार करे किसानों की समास्याओं का समाधान
शहीदे आजम के भतीजे अभय कुमार सिंह संधु ने अपने शहीद चाचा की मूर्ति के अनावरण करने के बाद मंच से किसानों की समस्याओं को बेबाकी से उठाया और केन्द्र सरकार से किसानों की समस्याओं का हल निकालने की मांग की। संधू दंपति ने लाल किले पर हुए तिरंगा के अपमान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाये। जिससे कोई भविष्य में तिरंगा की तरफ आंख उठाने की हिमाकत नहीं करे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.