दुर्गेश्वरी को मिला कथक पर्सनेल्टी ऑफ द ईयर अवॉर्ड, मुंबई में अदिति गोवित्रिकर ने सम्मानित किया

ग्रेटर नोएडा की शान : दुर्गेश्वरी को मिला कथक पर्सनेल्टी ऑफ द ईयर अवॉर्ड, मुंबई में अदिति गोवित्रिकर ने सम्मानित किया

दुर्गेश्वरी को मिला कथक पर्सनेल्टी ऑफ द ईयर अवॉर्ड, मुंबई में अदिति गोवित्रिकर ने सम्मानित किया

Tricity Today | दुर्गेश्वरी को मिला कथक पर्सनेल्टी ऑफ द ईयर अवॉर्ड

Greater Noida News : भारतीय शास्त्रीय नृतक  बिरजू महाराज की शिष्या मशहूर कथक नृत्यांगना दुर्गेश्वरी सिंह महक को 'कथक पर्सनेल्टी ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड दिया गया है। यह अवॉर्ड मुंबई गोरेगांव के रेडिसन होटल में आयोजित एक भव्य समारोह में अभिनेत्री अदिति गोवित्रिकर ने उन्हें दिया है। दुर्गेश्वरी सिंह ने रविवार की शाम यह जानकारी दी। वह अभी मुंबई में हैं।

दुर्गेश्वरी सिंह ने बताया कि इंटरनेशनल रेटिंग्स, रैंकिंग्स एंड रिसर्च (ब्रांड रेटिंग्स) के कॉन्क्लेव और अवॉर्ड समारोह में देश भर के विभिन्न क्षेत्रों से सम्मानित करने के लिए विभूतियों को चुना गया था। नोएडा की दुर्गेश्वरी सिंह 'महक' ने कथक में संगीत प्रवीण की उपाधि प्राप्त की है I पदम् विभूषण पंडित बिरजू महाराज के संस्थान कलाश्रम प्रयाग संगीत समिति और प्राचीन कला केन्द्र से विभिन्न उपाधियां हासिल की हैं I बिरजू महाराज की सुपुत्री ममता महाराज और जयपुर घराने के नृत्य गुरु स्वर्गीय सुमित परिहार ने दुर्गेश्वरी की कथक नृत्य कला को निखारने में विशेष योगदान दिया हैI

ज्ञानेश्वरी इंस्टिट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की संस्थापिका दुर्गेश्वरी ने 500 से अधिक राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय शिष्य-शिष्याओं को कथक में पारंगत किया है I इससे पूर्व दुर्गेश्वरी सिंह महक को 'वाग्धारा यंग अचीवर्स अवार्ड', एएएफटी यूनिवर्सिटी के सिटीजन जर्नलिस्ट अवार्ड, उत्तर प्रदेश सरकार का शिक्षक गौरव सम्मान और कला रत्न सम्मान, संस्कार भारती के गुरु-शिष्य परम्परा सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है I

इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के महासचिव डॉ.वागीश सारस्वत, मेडीलिंक्स इंडिया के आशीष वत्स, प्रसिद्ध समाजसेवी गोपीकृष्ण बूबना, प्रसिद्ध गायक विनोद दुबे, संगीतकार सुधाकर स्नेह, उद्योगपति कृष्ण भारद्वाज, गायक शशिकांत मिश्रा, अभिनेत्री मीरा भारती आदि मौजूद थे I

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.