शारदा यूनिवर्सिटी ने विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान, युवाओं को दिया यह सन्देश

ग्रेटर नोएडा : शारदा यूनिवर्सिटी ने विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान, युवाओं को दिया यह सन्देश

शारदा यूनिवर्सिटी ने विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान, युवाओं को दिया यह सन्देश

Tricity Today | शारदा यूनिवर्सिटी में मनाया विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

Greater Noida : शारदा यूनिवर्सिटी में शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंस के छात्र-छात्राओं द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर वाल्कथॉन और वृक्षारोपण अभियान किया गया। इस साल विश्व तम्बाकू निषेध दिवस की थीम "तम्बाकू हमारे पर्यावरण के लिए खतरा" थी। इस कार्यक्रम में कुल शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंस के 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक, नारे और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन चीजों की मदद से उन्होंने तम्बाकू से दूर रहने का प्रण लिया। इसके अलावा निशुल्क दन्त शिविर का आयोजन पंचायतन में किया गया।

28 से 30 प्रतिशत युवा करते है तम्बाकू का सेवन 
शारदा स्कूल और डेंटल साइंस के डीन एम सिद्धार्थ ने बताया कि आजकल युवाओ में तम्बाकू की लत हमे ज्यादा देखने को मिल रही है। भारत मे लगभग 28 से 30 प्रतिशत युवा तम्बाकू का सेवन किसी न किसी रूप में करते है। इसका सीधा असर उनके मानसिक समस्या और उनके शारीरिक समस्या पर पड़ता है। यह कई तरह की बीमारी का कारण भी बनता है, जैसे कि मुंह के कैंसर का सबसे बड़ा कारण है। 

एक साल में मरते हैं 1 करोड़ 35 लाख लोग 
तम्बाकू का सेवन करना हमारे फेफड़े और दिल की बीमारी के लिए भी घातक है। भारत वर्ष में तम्बाकू का सेवन करने के कारण लगभग एक करोड़ 35 लाख लोग एक साल में मरते है। इसलिए हम कोशिश करे कि धीरे-धीरे इसे कम करे, क्योंकि एकदम से छोड़ना आसान नहीं हो पाता।

सार्वजनिक स्थान पर तम्बाकू का सेवन करना मना
गौतमबुद्ध नगर के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ.सुनील दोहरे ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर तम्बाकू का सेवन करना मना है। यह आपके साथ-साथ आपके आसपास के लोगो के लिए भी हानिकारक बन जाता है। तम्बाकू की बिक्री पर नजर रखना और तम्बाकू ना खाने के लिए लोगों को जागरूक करना हमारा काम है।

आपने ऊपर रखे कंट्रोल 
गौतमबुद्ध नगर के अतिरिक्त सीएमओ डॉ.शिशिर जैन ने बताया कि सबसे बड़ी बात आपको अपने उपर कंट्रोल रखना चाहिए। जब तक आप नहीं छोडना चाहेंगे। तब तक वह आपके लिए एक लत की तरह बनी रहेगी। कार्यक्रम में मौजूद बॉडी बिल्डिंग के नामी पारस गुप्ता, पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री की प्रमुख डॉ.स्वाति शर्मा, डिपार्टमेंट ऑफ ओरल मेडिसिन के प्रमुख हेमंत सैनी, डॉ.ऋचा और डॉ.कुलदीप आदि रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.