शेरू भाटी हत्याकांड के एक मुख्य आरोपी पर लगा रासुका

ग्रेटर नोएडा : शेरू भाटी हत्याकांड के एक मुख्य आरोपी पर लगा रासुका

शेरू भाटी हत्याकांड के एक मुख्य आरोपी पर लगा रासुका

Tricity Today | शेरू भाटी

ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे में चार महीने पहले चिटहरा गांव के रहने वाले शेर सिंह उर्फ शेरू भाटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी पर रासुका लगाया है। इस मामले के सभी आरोपी जेल में बंद है। पुलिस का दावा है कि हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों पर भी रासुका लगाने की कार्रवाई की जा रही है।

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 8 सितंबर को दादरी कस्बे में शेरू भाटी की हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया था। हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया था। इसके चलते कस्बे और गांव में पुलिस बल तैनात करना पड़ा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

पुलिस की जांच पड़ताल में हत्याकांड में एक और आरोपी खुस्सन का नाम सामने आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी खुस्सन पर एनएसए की कार्रवाई की है। डीसीपी ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.