बुलेट प्रूफ जैकेट, वज्र वाहन और 21 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में होगी श्रीकांत की पेशी, जानिए क्यों

Shrikant Tyagi Issue : बुलेट प्रूफ जैकेट, वज्र वाहन और 21 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में होगी श्रीकांत की पेशी, जानिए क्यों

बुलेट प्रूफ जैकेट, वज्र वाहन और 21 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में होगी श्रीकांत की पेशी, जानिए क्यों

Tricity Today | श्रीकांत त्यागी

Gautam Buddha Nagar : अब श्रीकांत त्यागी कड़ी सुरक्षा के बीच जिला न्यायालय में पेशी पर आएगा। श्रीकांत त्यागी को पश्चिम उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर विनय त्यागी और उसके शूटरों से खतरा है। इसको लेकर श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी ने गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। जिसमें सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा है कि अब श्रीकांत त्यागी बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर व्रज वाहन में आधुनिक हथियारों से लैस 21 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में पेशी के लिए लाया जाएगा।

9 अगस्त से जेल में बंद
बीते दिनों न्यायालय में याचिका दाखिल करते हुए अनु त्यागी ने कहा था कि उनके पति श्रीकांत पिछले 9 अगस्त से जेल में बंद है। ऐसे में श्रीकांत त्यागी को जान का खतरा है। पहले भी श्रीकांत त्यागी पर हमला हो चुका है। जिसमें मुख्य आरोपी और पश्चिम उत्तर प्रदेश का कुख्यात बदमाश विनय त्यागी शामिल है। 

कड़ी सुरक्षा में आएगा कोर्ट
अनु त्यागी ने आशंका जाहिर की है कि विनीत त्यागी उनके पति की जान का दुश्मन बन सकता है और वह कभी भी हमला कर सकता है। इसको लेकर मेरे पति को सुरक्षा दी जाए। जिला न्यायालय ने अनु त्यागी की सुनवाई पर फैसला सुनाते हुए श्रीकांत को पेशी के दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच लाने को लेकर आदेश दिया है। अब श्रीकांत त्यागी जब भी जिला न्यायालय में सुनवाई के दौरान आएगा तो बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाकर वज्र वाहन में 21 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में पेशी पर आएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.