पुलिस का मुखबिर निकला मुख्य आरोपी शुभम चौधरी, हत्याकांड में गर्लफ्रेंड का कितना रोल

ग्रेटर नोएडा के छात्र की गजरौला में हत्या : पुलिस का मुखबिर निकला मुख्य आरोपी शुभम चौधरी, हत्याकांड में गर्लफ्रेंड का कितना रोल

पुलिस का मुखबिर निकला मुख्य आरोपी शुभम चौधरी, हत्याकांड में गर्लफ्रेंड का कितना रोल

Tricity Today | यश मित्तल हत्याकांड

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के कारोबारी प्रदीप मित्तल के बेटे यश मित्तल की हत्या मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि यश मित्तल हत्याकांड में मुख्य आरोपी शुभम चौधरी उत्तर प्रदेश की अमरोहा पुलिस का मुखबिर था। इसलिए उसका पूरी उम्मीद थी कि इस हत्याकांड के बाद वह पकड़ा नहीं जाएगा। हालांकि, वह अभी तक पकड़ा भी नहीं गया। शुभम चौधरी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फरार है। 

अपनी प्रेमिका के साथ फरार है शुभम चौधरी
जिस समय ग्रेटर नोएडा पुलिस गजरौला पहुंची थी, उस समय मौके पर अमरोहा पुलिस भी थी। शुभम चौधरी के साथ उसके चार अन्य साथी भी थे। जिन्होंने फिरौती की रकम नहीं मिलने के बाद यश मित्तल के शव को गड्ढे में दबा दिया था। यश मित्तल की हत्या गजरौला में ही की गई थी। इस मामले में पुलिस ने अभी तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी शुभम चौधरी अभी फरार है। शुभम चौधरी के साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ी है। दोनों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। शुभम चौधरी की गर्लफ्रेंड एक कंपनी में काम करती है। इन सभी बातों को खुलासा यश मित्तल हत्याकांड में शामिल रचित नागर, शिवम, सुशांत और सुमित की पूछताछ में हुआ है।

26 फरवरी की वीडियो से पुलिस यहां तक पहुंची
इस हत्याकांड में एक अहम वीडियो पुलिस को मिली है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 26 फरवरी 2024 की दोपहर को रचित और सुशांत अपने दोस्त यश मित्तल को बेनेट विश्वविद्यालय के गेट से ले जा रहे हैं। रचित और सुशांत अपने साथ यश मित्तल को स्विफ्ट गाड़ी में बैठ कर ले गए। वीडियो में इसे साफ देखा जा सकता है। फिलहाल ग्रेटर नोएडा पुलिस इस हत्याकांड में सभी सबूत को एकजुट करने में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि शुभम चौधरी की गिरफ्तारी के बाद कुछ अहम जानकारी हाथ लग सकती है और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

शुभम चौधरी कैसे बना अमरोहा पुलिस का मुखबिर
सूत्रों के मुताबिक अमरोहा पुलिस को शुभम चौधरी लूट की सूचना देता था। जानकारी के मुताबिक शुभम चौधरी एक सुनार है, इसलिए उसको पता है कि सोने की लूटी हुई चीजों को कहां बेचा जा सकता है। इसकी जानकारी वह अमरोहा पुलिस को गोपनीय रूप से देता था। कुल मिलाकर मुख्य आरोपी अमरोहा पुलिस का मुखबिर है। हालांकि, इस बात की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.