श्रीकांत त्यागी प्रकरण से चर्चाओं में आया सिंग्गा पंडित घायल, हमला करने का आरोप

BIG BREAKING : श्रीकांत त्यागी प्रकरण से चर्चाओं में आया सिंग्गा पंडित घायल, हमला करने का आरोप

श्रीकांत त्यागी प्रकरण से चर्चाओं में आया सिंग्गा पंडित घायल, हमला करने का आरोप

Tricity Today | Singa Pandit

- आरोप है कि भाजपा नेता के साथ मौजूद ठेकेदार को पीटा गया
- श्रीकांत त्यागी प्रकरण के दौरान चर्चा में आए सिंग्गा के साथ हुई मारपीट
- मिली जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने सिंग्गा की दोनों टांगे तोड़ दीं

 

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा शहर में बीटा दो कोतवाली क्षेत्र में स्थित केंद्रीय विद्यालय के समीप भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सिंग्गा पंडित और मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा पर दो कार सवार अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। महेश और गाड़ी चला रहे शिवम मौके से भाग गए। उनके साथ मौजूद संचित शर्मा उर्फ सिंगा पंडित को हमलावरों ने जमकर पीटा है। उसके दोनों पैर तोड़ दिए हैं। घटना के बाद घायल सिंगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा के कई नेता और जनप्रतिनिधि कैलाश अस्पताल पहुंच गए। आपको बता दें कि सिंगा पंडित ग्रेटर नोएडा में लड़पुरा गांव का निवासी है और उसे गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ.महेश शर्मा का बेहद करीबी बताया जाता है। यह युवक श्रीकांत त्यागी प्रकरण के दौरान गाजियाबाद के एक युवक को मोबाइल कॉल के दौरान धमकी और गालियां देने के बाद चर्चाओं में आया था।

भारतीय जनता पार्टी के ग्रेटर नोएडा मंडल अध्यक्ष महेश ने पुलिस को बताया है कि गुरुवार की शाम चार बजे के करीब वह रेडिसन होटल के समीप स्थित अपने कार्यालय से यथार्थ अस्पताल की तरफ आ रहे थे। रास्ते में केंद्रीय विद्यालय के समीप दो स्कार्पियो में सवार होकर आठ से दस लोग आए और हमला बोल दिया। महेश तो बच गए, उनके साथ मौजूद सिंगा पंडित को मारपीट कर घायल कर दिया।

श्रीकांत त्यागी प्रकरण के दौरान चर्चा में आया था सिंगा
नोएडा में हुए श्रीकांत त्यागी प्रकरण के दौरान सिंगा चर्चा में आया था। उसने फोन पर कुछ लोगों को धमकाया था। अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। मामले में पुलिस ने सिंगा को गिरफ्तार भी किया था। वर्तमान में वह जमानत पर बाहर है। पेशे से वह ठेकेदार बताया जा रहा है। उसे गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ.महेश शर्मा का बेहद करीबी बताते हैं।

इस पूरे प्रकरण को लेकर ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने कहा, "पीड़ित से मिली जानकारी के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.