पुलिसकर्मी से की ऑनलाइन ठगी, हाईटेक शहर में बना रखा था ठिकाना

ग्रेटर नोएडा से दो नाइजीरियन को सीतापुर पुलिस ने किया अटेस्ट : पुलिसकर्मी से की ऑनलाइन ठगी, हाईटेक शहर में बना रखा था ठिकाना

पुलिसकर्मी से की ऑनलाइन ठगी, हाईटेक शहर में बना रखा था ठिकाना

Tricity Today | दो नाइजीरियन अटेस्ट

Greater Noida।Sitapur : ग्रेटर नोएडा में रह रहे 2 दो विदेशी नागरिकों को उत्तर प्रदेश की सीतापुर पुलिस पकड़ कर ले गई है। यह दोनों विदेशी नागरिक नाइजीरिया के रहने वाले हैं। दोनों आरोपित पर आरोप है कि सीतापुर में सिपाही के साथ ऑनलाइन ठगी की थी। इस मामले में पुलिसकर्मी की तहरीर पर सीतापुर पुलिस ठगों की तलाश में जुटी हुई थी। जिन्हें साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीतापुर पुलिस को दबिश के दौरान मोबाइल 7 सिम कार्ड, एक सोने की चेन सहित एक कार बरामद की है।

क्या है पूरा मामला
सीतापुर पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह बड़े शातिर किस्म के ठग हैं। दोनों ने ठगी करने का टिकाना ग्रेटर नोएडा बनाया हुआ था। ठग ऑनलाइन के जरिए सैकड़ों लोगों से ठगी कर चुके हैं। आरोपियों पर खैराबाद थाने पर मधु प्रकाश नाम के सिपाही ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसके खाते से 80 हजार ऑनलाइन निकाल लिए गए हैं, जिसके बाद थाने पर अभियोग दर्ज कर पूरे मामले की तह तक जाने के लिए साइबर क्राइम की टीम को लगाया गया था। जब टीम ने जानकारी की तो जिस नंबर से ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर किया गया था, वह ग्रेटर नोएडा का निकला।

नोएडा से चलाते थे ठगी की दुकान
पुलिस ने बताया कि साइबर क्राइम की टीम जब अभियुक्तों की तलाश करते हुए नोएडा पहुंची तो उन्होंने दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान एमानुएल अन्यादके और यूजोना एजिजी के रूप में हुई है। यह काफी दिनों से ग्रेटर नोएडा में रहकर ठगी का काम कर रहे थे। पुलिस टीम ने इन दोनों विदेशी नागरिकों के पास से 6 मोबाइल 7 सिम कार्ड एक सोने की चेन सहित एक कार को बरामद किया है। पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों विदेशी नागरिकों से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.