दुबई में बैठकर मौसी ने सुनाया भांजे के मर्डर का फरमान, इंडियन के अलावा नाइजीरियन युवकों के साथ...

ग्रेटर नोएडा : दुबई में बैठकर मौसी ने सुनाया भांजे के मर्डर का फरमान, इंडियन के अलावा नाइजीरियन युवकों के साथ...

दुबई में बैठकर मौसी ने सुनाया भांजे के मर्डर का फरमान, इंडियन के अलावा नाइजीरियन युवकों के साथ...

Tricity Today | गिरफ्तार आरोपि

Greater Noida : मंगलवार की शाम को ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में एक कंपनी कर्मचारी अभिषेक को गोली मारने के मामले का पुलिस ने किया खुलासा कर दिया है। मौसी को घर से निकालने के चलते मौसी ने अपने पुरुष मित्र से युवक पर हमला कराया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में वांछित मौसी अंजली के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया है।

क्या है पूरा मामला
सूरजपुर क्षेत्र निवासी अभिषेक ने उनके परिवार के साथ रह रही मौसी को कथित रूप से अनैतिक संबंधों के चलते घर से निकाल दिया था। आरोपी मौसी अंजली घर से निकाले जाने की वजह से चिढ़ गई थी। अंजली ने घर से निकलते वक्त परिवार को धमकी भी दी थी। इसी बीच अंजली दुबई चली गई थी। अंजली दुबई से ही अपने पुरुष मित्र के लगातार संपर्क में थी। अंजली ने पहले अभिषेक के पैर तोड़ने के लिए अपने पुरुष दोस्तों से कहा था। फिर बाद में अभिषेक की हत्या करने का आदेश दिया था।

मौसी का लुक आउट नोटिस जारी
एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा विशाल पांडेय ने बताया कि 17 जनवरी को इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में हुए हत्या के प्रयास के प्रकरण में पुलिस द्वारा 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घायल अभिषेक अब खतरे से बाहर है। अभिषेक की मौसी अंजली के द्वारा दुबई से जयवर्धन और अमित कुमार से संपर्क कर हत्या कराने का प्रयास किया गया था। फरार आरोपी अंजली की गिरफ्तारी के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।

आसपास और नाइजीरियन युवकों को भी बुलाती थी मौसी
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मौसी अंजली अपने घर पर आसपास के अलावा नाइजीरियन युवकों को भी बुलाती थी। इसको लेकर ही भांजे ने विरोध किया। जब युवक ने अपनी मौसी अंजलि को घर से निकाला तो उसने धमकी दी थी कि इसका परिणाम उसको भुगतना होगा। बताया जा रहा है कि जब भांजे को अलग-अलग युवकों के घर में आने की जानकारी मिली तो उसने तत्काल अपनी मौसी को घर से निकाल दिया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.