एनसीआर में फिर बिगड़ी हालत, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 240 पहुंचा, देखिए बाकी इलाकों का हाल

Air Pollution Report : एनसीआर में फिर बिगड़ी हालत, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 240 पहुंचा, देखिए बाकी इलाकों का हाल

एनसीआर में फिर बिगड़ी हालत, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 240 पहुंचा, देखिए बाकी इलाकों का हाल

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida/NCR : शनिवार को एक बार फिर हालत बिगड़ते हुए नजर आए है। आज नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 233 दर्ज किया गया है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा की हालत और भी ज्यादा खराब है। रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार की शाम तक ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 240 दर्ज किया गया है। दिल्ली और गुरुग्राम की हालत भी काफी ज्यादा खराब है।

लोगों को हो रही दिक्कतें
दीपावली के बाद वायु प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है। हालत यह हो गई है कि लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। लोग अपने घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं। घर से निकलते ही सर में दर्द और आंखों में जलन जैसी दिक्कतें शनिवार को दोबारा से शुरू हुई। जिसकी वजह से काफी लोगों की हालत खराब भी हो गई। दीपावली के बाद वायु प्रदूषण काफी ज्यादा बढ़ गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक एनसीआर के सबसे बुरे इलाकों का हाल
शनिवार की शाम को 4:00 जारी रिपोर्ट के मुताबिक ग्रेटर नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 240 दर्ज किया गया है। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 303 दर्ज किया गया है। नोएडा का 233 और गुरुग्राम का 286 दर्ज किया गया है। इसके अलावा सिवान का 417, पटना का 306, दरभंगा का 404, चंडीगढ़ का 121, ग्वालियर का 307, कटिहार का 385 और मोतिहारी का 419 दर्ज किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.