ग्रेटर नोएडा वेस्ट की स्नेहा श्रीवास्तव बनी मिसेज इंडिया उत्तर प्रदेश

सम्मान : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की स्नेहा श्रीवास्तव बनी मिसेज इंडिया उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की स्नेहा श्रीवास्तव बनी मिसेज इंडिया उत्तर प्रदेश

Tricity Today | Sneha Srivastava

Greater Noida West News : नव वर्ष की पूर्व संध्या पर खादी डिजाइनिंग कॉउन्सिल ऑफ इंडिया परिवार द्वारा राष्ट्रीय डिजाइनर पुरस्कार 2021 (National Designer Awards 2021) और मिस इंडिया 2021 (Miss India 2021) का वार्षिक आयोजन किया गया। आयोजन में कोविड गाइडलाइन का पालन किया गया। देश के 25 हजार डिजाइनर के परिवार में से चयनित डिजाइनर को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। 

2 दिनों तक आयोजित हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम का आयोजन 2 दिनों तक किया गया है, जिसमें पहले दिन विशेष अतिथि के रूप में सांसद राजेंद्र अग्रवाल और सांसद संघमित्रा मौर्या ने डिजाइनरों को सम्मानित किया। दूसरे दिन भारत सरकार की हैंडलूम मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल कमिश्नर डॉ. अरुण कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। खादी डिजाइनिंग कॉउन्सिल ऑफ इंडिया के संस्थापक अंकुश अनामी ने सभी को धन्यवाद देते हुए बताया कि युवा हमारे देश का भविष्य हैं, कॉउन्सिल एक सोच है, जिससे देश के लाखों युवाओं का भविष्य सुनिश्चित किया जा रहा है। अगले वर्ष से देश के 2 हजार से अधिक नगरों में 5 लाख से अधिक बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा का आयोजन कॉउन्सिल की तरफ से किया जाएगा। 

स्नेहा श्रीवास्तव ने की जीत हासिल
स्नेहा श्रीवास्तव ने मिसेज इंडिया 2021 (MIKF) में मिसेज इंडिया उत्तर प्रदेश जीतकर अपने प्रदेश का नाम रोशन किया है। जल्द ही कॉउन्सिल की तरफ से मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट के लिए नाम प्रस्तावित किया जाएगा। स्नेहा पेशे से शिक्षिका हैं और अरिहंत आर्डन ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहती हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.