गौतमबुद्ध नगर में इतने लाख लोगों ने नहीं किया मतदान, संख्या जानकर चौंक जाएंगे आप

लोकसभा चुनाव 2024 : गौतमबुद्ध नगर में इतने लाख लोगों ने नहीं किया मतदान, संख्या जानकर चौंक जाएंगे आप

गौतमबुद्ध नगर में इतने लाख लोगों ने नहीं किया मतदान, संख्या जानकर चौंक जाएंगे आप

Tricity Today | Symbolic Image

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर में इस बार करीब 12,49,295 लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल नहीं किया। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में कुल 26,75,148 वोटर्स हैं। जिसमें से सिर्फ 53.3 प्रतिशत लोगों ने वोट किया। मिली जानकारी के मुताबिक इस लोकसभा चुनाव में कुल 14,25,853 लोगों ने मतदान नहीं किया। यह आंकड़ा काफी हैरान कर देने वाला है। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने लोगों को वोट के प्रति जागरूक करने के लिए कई अभियान चलाए, लेकिन उसके बावजूद यह हाल रहा।

कहां पर कितने प्रतिशत हुआ मतदान
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में वर्ष 2019 में 60.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। लेकिन इस बार वर्ष 2024 में कुल 53.3% मतदान हुआ। सबसे कम नोएडा विधानसभा में मतदान हुआ है। वहां पर 46.48 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरे नंबर पर दादरी में 52.83% मतदान हुआ। तीसरे नंबर पर जेवर में 55.24 प्रतिशत मतदान हुआ। खुर्जा विधानसभा में 59.12 और सिकंदराबाद में 60 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल मिलाकर पूरी लोकसभा में 53.30 प्रतिशत मतदान हुआ है।

पुलिस वालों की 8-8 घंटे के लिए ड्यूटी
अब सभी ईवीएम मशीन को नोएडा के फेस दो में स्थित फूल मंडी में रखा गया है। वहां पर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरों में ईवीएम मशीन और वीवीपेट को रखा गया है। उनकी सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। करीब एक हजार अर्धसैनिक पुलिस बल को तैनात किया गया है और 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से 8-8 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.