समाजसेवियों ने करवाया 7 जोड़ों का विवाह, मुस्लिम युवती ने हिंदू लड़के से रचाई शादी

ग्रेटर नोएडा : समाजसेवियों ने करवाया 7 जोड़ों का विवाह, मुस्लिम युवती ने हिंदू लड़के से रचाई शादी

समाजसेवियों ने करवाया 7 जोड़ों का विवाह, मुस्लिम युवती ने हिंदू लड़के से रचाई शादी

Tricity Today | 7 जोड़ों का विवाह

Greater Noida : बुधवार को ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 कम्युनिटी सेंटर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला शक्ति उठान मंडल के नेतृत्व में करवाया गया। जिसमें 7 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज से विवाह करवाया गया। इस सफल आयोजन में शहरवासियों का भी अहम योगदान रहा।

शादी में खास
बीटा-1 कम्युनिटी सेंटर में बारातियों का स्वागत काफी धूमधाम से किया गया। बैंड बाजे की धुन पर बारातियों ने खूब जमकर डांस किया। इस आयोजन में खास रहा कि जिनका विवाह हुआ है, उनमें दो लोगों के माता-पिता नहीं थे और एक मुस्लिम युवती थी। जिसका विवाह हिंदू बच्चे से हिंदू रीति रिवाज से किया गया। उपहार स्वरूप घर की जरूरत के बहुत से सामान प्रदान किए गए।

सामान की लिस्ट
बेड, गद्दा, तकिया, बैडशीट, कुकर, चूल्हा रेगूलेटर, कैसरोल अलमारी, मयूरजग, मिक्सी, पंखा, लड़कियों को पंद्रह सूट और साड़ी, लड़कों को सूट और दीवाल घड़ी, नोज़ पिन, बिछुए, पायल, मेकअप किट, 51 बर्तनों का डिनर सैट, स्टील के बर्तन, अटैची, चार कुर्सी-टेबल का सेट आदि भेंट किए गए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.