मुरादनगर श्मशान घाट हादसे में फंसे लोगों की मदद करने वालों को समाजवादी नेताओं ने किया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा : मुरादनगर श्मशान घाट हादसे में फंसे लोगों की मदद करने वालों को समाजवादी नेताओं ने किया सम्मानित

मुरादनगर श्मशान घाट हादसे में फंसे लोगों की मदद करने वालों को समाजवादी नेताओं ने किया सम्मानित

Tricity Today | मुरादनगर श्मशान घाट हादसे में फंसे लोगों की मदद करने वालों को समाजवादी नेताओं ने किया सम्मानित

गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट में बने चबूतरे की छत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में छैनी और हथौड़ा से काटकर मलबे के नीचे दबे लोंगो की जान बचाने वाले समीर प्रधान, सलमान चौधरी, शादाब खान और तनवीर सैफी चारों युवकों को समाजवादी पार्टी गौतमबुद्ध नगर इकाई के जिला महासचिव एवं जिला प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी और मनीषा त्यागी समाजवादी पार्टी मुरादनगर ने शॉल उढ़ाकर और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। 

इस अवसर श्याम सिंह भाटी ने कहा कि मुरादनगर के शमशान घाट की चबूतरे की छत गिर जाने से हुए दर्दनाक हादसे में कई जान चली गई और दर्जनों घायल हो गए थे। इन चारों युवकों द्वारा मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने के लिए जो कार्य किया गया वह काफी प्रशंसनीय है। यदि यह लोग समय पर पहुंचकर दबे हुए लोगों की मदद ना करते तो मरने वालों की संख्या और अधिक हो सकती थी। धर्म जाति से ऊपर उठकर इन नौजवानों ने नेक कार्य कर एक मिसाल कायम की है। यही सच्ची मानवता और इबादत है। 

इस मौके पर मुख्य रुप से मनीषा त्यागी (प्रदेश सचिव) समाजवादी छात्र सभा राहुल आर्यन, सुमित नागर ,विकास भनौता, इंद्र प्रधान ,कुलदीप भाटी, अनीस अहमद, सलीम मेवाती आदि लोग मौजूद रहे

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.