3 करोड़ के विवाद में बेटे ने दिनदहाड़े पिता को उतारा मौत के घाट, मां की शिकायत पर बाप का कातिल गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : 3 करोड़ के विवाद में बेटे ने दिनदहाड़े पिता को उतारा मौत के घाट, मां की शिकायत पर बाप का कातिल गिरफ्तार

3 करोड़ के विवाद में बेटे ने दिनदहाड़े पिता को उतारा मौत के घाट, मां की शिकायत पर बाप का कातिल गिरफ्तार

Tricity Today | आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में 2 दिन पहले एक बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आज शुक्रवार को आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। यह मुकदमा आरोपी की मां ने ही दर्ज करवाया था। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी बेटे की तलाश की और जांच करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। 

क्या है पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा के डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि 2 दिन पहले चिटहेरा से पल्ला रास्ते पर पल्ला गांव के रहने वाले 55 वर्षीय विपतराम अपनी स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। उसी दौरान एक व्यक्ति ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल के दौरान मृतक की पत्नी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि उनके बड़े बेटे लोकेश ने अपने पिता विपतराम की गोली मारकर हत्या की है। 

3 करोड़ से अधिक का मुआवजा मिला
पुलिस ने मृतक विपतराम की पत्नी की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने आज वारदात के 2 दिनों बाद आरोपी बेटे लोकेश को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में यह बात सामने आई है कि विपतराम को 2013 में करीब 3 करोड़ से अधिक का मुआवजा मिला था और विपतराम के पास कुछ अन्य प्लॉट भी थे, जिसको लेकर उनका बेटा लोकेश अपने पिता से लड़ाई झगड़ा करता है। 

मां की शिकायत पर बेटा गिरफ्तार
जांच में पता चला है कि पहले भी लोकेश अपने पिता विपतराम से विवाद कर चुका है। जिसको लेकर यह वारदात हुई है। विपतराम की हत्या करने से पहले उनके बड़े बेटे लोकेश ने उनसे विवाद किया था। विवाद होने के बाद विपतराम अपनी स्कूटी पर सवार होकर अपने घर से निकल गए। पीछे से लोकेश गाड़ी लेकर निकला और विपतराम की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को आज गिरफ्तार कर लिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.