जल्द जिले की सड़कों पर दौड़ेंगे 597 नए ऑटो, इतनों का हुआ परमिट निरस्त

गौतमबुद्ध नगर : जल्द जिले की सड़कों पर दौड़ेंगे 597 नए ऑटो, इतनों का हुआ परमिट निरस्त

जल्द जिले की सड़कों पर दौड़ेंगे 597 नए ऑटो, इतनों का हुआ परमिट निरस्त

Google Image | Symbolic Photo

Greater Noida News : बहुत जल्द ही गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद जिले की सड़कों पर नए ऑटो दौड़ते दिखाई देंगे। दोनों जिलों की सड़कों पर तकरीबन हजार नए ऑटो दौड़ेंगे। जिसके लिए गाजियाबाद आरटीओ ने सीएनजी ऑटो परमिट के लिए स्वीकृति पत्र जारी कर दिए हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 597 और गाजियाबाद में 400 नए ऑटो चलेंगे। इन लोग को एक माह के अंदर नया ऑटो खरीद कर परमिट प्राप्त करने का समय दिया गया है। 

दोनों जिलों में इतने ऑटो के हुए परमिट निरस्त 
आपको बता दें कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तकरीबन 7 सालों के बाद इतनी बड़ी संख्या में नए ऑटो सड़कों पर दौड़ेंगे। फिलहाल, जिले में तकरीबन 17 हजार फोटो पंजीकृत हैं। इन सभी ऑटो की फिटनेस नोएडा में होती है, लेकिन इनका परमिट गाजियाबाद पर्यावरण विभाग बनाता है। आरटीओ गाजियाबाद अरुण कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक के बाद से जिन लोगो के परमिट वर्ष 2013 से 17 तक के अंदर खत्म हो गए हैं और साथ ही ऑटो की फिटनेस समेत बाकी प्रक्रिया नहीं हुई है। उनके परमिट निरस्त कर दिए गए हैं। गौतम बुध नगर में ऐसे 2 हजार और गाजियाबाद में 1600 फोटो थे। 

तब ले सकते हैं पहले परमिट पर दूसरा ऑटो 
जिसके स्थान पर नए परमिट के लिए आवेदन जारी किए गए थे। जिसमें गौतम बुध नगर के लिए 630 और गाजियाबाद के लिए 800 आवेदन मिले थे। सभी नियम और शर्तों को पूरा कर रहे गौतम बुध नगर के 597 और गाजियाबाद के 400 नए ऑटो के लिए परमिट जारी कर दिए गए हैं। फोटो खरीदार जैसे-जैसे प्रक्रिया पूरी कर लेंगे उन्हें परमिट जारी कर दिया जाएंगे। वर्ष 2015 में जिले में ऑटो के नए परमिट जारी करने पर रोक लगा दी गई थी। ऑटो की ज्यादा संख्या बढ़ने से ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न होने लगी थी। जिस वजह से नए परमिट जारी करने पर रोक लगा दी गई थी। परिवहन विभाग के मुताबिक एक ऑटो की उम्र 15 वर्ष होती है। उसके बाद ऑटो चालक उसी परमिट पर ही दूसरा ऑटो ले सकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.