लोकसभा चुनाव से पहले सपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अतुल शर्मा ने दिया इस्तीफा, अखिलेश यादव के पास पहुंचा मामला

Greater Noida News : लोकसभा चुनाव से पहले सपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अतुल शर्मा ने दिया इस्तीफा, अखिलेश यादव के पास पहुंचा मामला

लोकसभा चुनाव से पहले सपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अतुल शर्मा ने दिया इस्तीफा, अखिलेश यादव के पास पहुंचा मामला

Tricity Today | अतुल शर्मा

Greater Noida News : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अतुल शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अतुल शर्मा को करीब एक साल पहले समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष जिम्मेदारी दी गई थी। अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी चिट्ठी अतुल शर्मा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और जिला अध्यक्ष को भेजी है।

अतुल शर्मा ने लिखी चिट्ठी
गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अतुल शर्मा ने कहा, "मैं समाजवादी पार्टी का प्राथमिक सदस्य हूं। वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी पर काम कर रहा हूं। मैं अपने निजी कार्यों की वजह से समाजवादी पार्टी को समय नहीं दे पा रहा हूं। इस वजह से मैं समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और जिला उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे रहा हूं। कृपया मेरे पत्र को स्वीकार करने का कष्ट करें। सहयोग के लिए मैं सदैव समाधि पार्टी के नेताओं को सहयोगियों का आभारी रहूंगा।"

कौन है एडवोकेट अतुल शर्मा
एडवोकेट अतुल शर्मा की गिनती गौतमबुद्ध नगर के दिग्गज ब्राह्मण नेताओं में होती है। वह समाजवादी पार्टी से पहले भारतीय जनता पार्टी में थे। उन्होंने करीब 4 साल तक भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई थी। वह लंबे समय तक भाजपा के वरिष्ठ नेता के रूप में रहे थे। पिछले दिनों उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली थी, लेकिन अब उन्होंने समाजवादी पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है। अतुल शर्मा राजनीतिक होने के अलावा वकील भी हैं। उन्होंने काफी सालों तक गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर जिम्मेदारी निभाई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.