सपा नेता ने कहा- किसान सम्मेलन के नाम पर भाजपा ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई

राजनीतिक हमला : सपा नेता ने कहा- किसान सम्मेलन के नाम पर भाजपा ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई

सपा नेता ने कहा- किसान सम्मेलन के नाम पर भाजपा ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई

Tricity Today | सपा नेता ने कहा- किसान सम्मेलन के नाम पर भाजपा ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई

गुरुवार को पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन के दादरी नगर आगमन पर भाजपा द्वारा आयोजित की गई जनसभा पर प्रतिक्रिया देते हुए  गौतम बुद्ध नगर समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी ने भाजपा सरकार पर निशाना तानते हुए वार किया है।

श्याम सिंह भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पुलिस कोविड-19 प्रोटॉल के नाम पर समाजवादी पार्टी को किसानों से मिलने नहीं दे रही है। जब समाजवादी के नेता किसानों को शांति पूर्वक समर्थन देने पहुंचे तो सपा नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब भाजपा ने गुरुवार को किसान सम्मेलन के नाम पर हजारों की भीड़ जुट रही है और पुलिस उन्हें सुरक्षा प्रदान कर रही है। 

उनका कहना है कि भाजपा सरकार की मनमानी और तानाशाही के चलते आज देश में लोकतंत्र पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। आज जनता के मौलिक अधिकारों का पूरी तरह से हनन हो रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.