S नाम के इन 4 लोगों ने पूरी दुनिया में छोड़ी छाप, सीमा-सचिन और सोनिया-सौरभ का कौन है राशि महाराज

ग्रेटर नोएडा से खास खबर : S नाम के इन 4 लोगों ने पूरी दुनिया में छोड़ी छाप, सीमा-सचिन और सोनिया-सौरभ का कौन है राशि महाराज

S नाम के इन 4 लोगों ने पूरी दुनिया में छोड़ी छाप, सीमा-सचिन और सोनिया-सौरभ का कौन है राशि महाराज

Tricity Today | सीमा-सचिन और सोनिया-सौरभ की लव स्टोरी पर खास खबर

Greater Noida : "सीमा हैदर, सचिन मीणा, सोनिया अख्तर और सौरभ कांत तिवारी" यह ग्रेटर नोएडा के वो चार लोग हैं। जिन्होंने ग्रेटर नोएडा को केवल उत्तर प्रदेश या भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इस समय चर्चा का विषय बनाया हुआ है। पहले पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा में अवैध तरीके से नेपाल बॉर्डर क्रॉस करके आ गई। इस मामले में अभी जांच पूरी नहीं हुई और बांग्लादेश के रहने वाली सोनिया अख्तर ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सौरभ कांत त्रिपाठी के लिए हवाई जहाज में बैठकर आ गई। कुल मिलाकर इन 4 एस "S" नाम के लोगों ने ग्रेटर नोएडा को चर्चा का मुद्दा बना कर रख दिया है। आज पूरी दुनिया की मीडिया इन लोगों को कवर करने में लगी हुई है। देश का हर व्यक्ति जानना चाहता है कि इन चारों का क्या इतिहास है।

सीमा और सचिन की लव स्टोरी में कब क्या हुआ ?
बीते 13 मई 2023 को सीमा हैदर नेपाल बॉर्डर के रास्ते से ग्रेटर नोएडा पहुंची। करीब डेढ़ महीने रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रहने के बाद 1 जुलाई 2023 की सुबह सीमा और सचिन रबूपुरा से भागकर मथुरा पहुंचे थे। वहां से ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दोनों को 2 जुलाई 2023 की रात को गिरफ्तार किया। उसके बाद दोनों को कोर्ट के सामने पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया था। सीमा के वकील ने संबंधित दस्तावेज जेवर सिविल न्यायालय के सामने पेश किए। जहां से सीमा, उसके पति सचिन, सचिन के पिता नेत्रपाल और सीमा के 4 बच्चों को 7 जुलाई 2023 को जमानत मिल गई। जमानत देते समय कोर्ट ने कहा था कि सीमा हैदर किसी भी शर्त पर रबूपुरा छोड़कर नहीं जा सकती है।

सीमा हैदर और सचिन की मुलाकात कैसे हुई
सीमा हैदर की उम्र अभी 27 साल है। उसका निकाह 19 साल की उम्र में गुलाम हैदर से हुआ था। गुलाम हैदर और सीमा हैदर के चार बच्चे हैं। सीमा का कहना है कि उसका पति उसको छोड़कर सऊदी अरब भाग गया था। जिसके बाद वह अकेली हो गई थी। वह अपने जीवनसाथी की तलाश करने लगी। सीमा हैदर को पब्जी गेम खेलने का शौक था। पब्जी गेम खेलते हुए सीमा और सचिन मीणा की मुलाकात हुई। यह मुलाकात प्यार में बदल गई और दिनों ने साथ जीने-मरने का फैसला लिया। उसने बाद सचिन के साथ आगे की जिन्दगी जीने के लिए सीमा अपने 4 बच्चों के साथ भारत आ गई।

सोनिया और सौरभ की लव स्टोरी
ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सौरभ कांत तिवारी एक आईटी कंपनी में काम करते हैं। करीब 2 साल पहले वह कंपनी की तरफ से बांग्लादेश गए थे। वहां पर उनकी मुलाकात बांग्लादेशी मुस्लिम महिला सोनिया अख्तर से हुई। सोनिया अख्तर का कहना है कि सौरभ कांत तिवारी पहले से शादीशुदा था, उसके बावजूद भी उन्होंने अपनी शादी और बच्चों के बारे में उनसे छुपाया। सौरभ कांत तिवारी और बांग्लादेशी मुस्लिम महिला सोनिया अख्तर ने 14 अप्रैल 2023 को बांग्लादेशी रीति-रिवाज के साथ निकाह किया था। निकाह करने के बाद सौरभ कांत वापस भारत आ गया। अब सौरभ कांत को वापस ले जाने के लिए सोनिया अख्तर नोएडा पहुंची है। साथ में अपना 14 महीने का बच्चा भी लेकर आई है।

सीमा-सचिन और सोनिया-सौरभ में क्या है कॉमन
सीमा-सचिन और सोनिया-सौरभ में एक चीज कॉमन है। चारों का नाम "एस" से स्टार्ट होता है। चारों की राशि कुंभ है और कुंभ राशि के महाराज शनिदेव हैं। इन चारों की वजह से ग्रेटर नोएडा पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। देश-विदेश के इंटरनेशनल न्यूज़ चैनल सीमा हैदर और सोनिया अख्तर की कहानी को दिखा रहे हैं। यहां तक की आम जनता भी इन लोगों की जिंदगी के बारे में जानना चाहती है। लाखों लोगों का सवाल है कि सीमा हैदर का प्यार सच्चा या झूठा, सीमा हैदर का इतिहास क्या होगा? इसके अलावा सोनिया अख्तर ने क्या सच में सौरभ कांत से शादी की थी या फिर मुस्लिम महिला की कोई चाल है। सीमा हैदर को कुछ लोग पकिस्तानी जासूस के नजरिए से देख रहे हैं। हालांकि यह अभी जांच का विषय है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.