ईस्टर्न पेरिफेरल हाइवे पर तेज रफ्तार बस ट्रक से टकराई, एक महिला की मौत, 20 घायल

Greater Noida Breaking : ईस्टर्न पेरिफेरल हाइवे पर तेज रफ्तार बस ट्रक से टकराई, एक महिला की मौत, 20 घायल

ईस्टर्न पेरिफेरल हाइवे पर तेज रफ्तार बस ट्रक से टकराई, एक महिला की मौत, 20 घायल

Tricity Today | तेज रफ्तार बस ट्रक से टकराई

ग्रेटर नोएडा : ईस्टर्न पेरीफ़ेरल हाइवे पर रविवार की सुबह एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। पंजाब से बिहार जा रही एक तेज रफ्तार बस हाइवे पर एक ट्रक में पीछे से घुस गई। इस दौरान बस में सवार एक महिला की मौत हो गयी। जबकि लगभग 20 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पूरी घटना दादरी थानां क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफ़ेरल हाइवे का है।  

घटना की सूचना मिलते ही थाना दादरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि सभी लोग पंजाब से बिहार मुजफ्फरपुर जा रहे थे। ये हादसा कितना भयंकर था, इसका अंदाजा आप छतिग्रस्त बस और ट्रक को देख कर ही लगा सकते है। पुलिस का कहना है कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। आगे की जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.