जनहित कॉलेज में मनाया गया खेल दिवस, छात्रों ने दिखाया दमखम 

Greater Noida : जनहित कॉलेज में मनाया गया खेल दिवस, छात्रों ने दिखाया दमखम 

जनहित कॉलेज में मनाया गया खेल दिवस, छात्रों ने दिखाया दमखम 

Tricity Today | खेल दिवस

Greater Noida : जनहित कॉलेज ऑफ लॉ में 5 अक्टूबर को खेल दिवस मनाया गया। इस दिन कॉलेज का मैदान छात्रों के जोश और उत्साह से भर गया। कई तरह के रोमांचक खेलों का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

खिलाड़ियों ने मारी बाजी
कैरमबोर्ड, खो-खो, दौड़ और चम्मच दौड़ जैसे मजेदार खेलों में छात्रों ने अपना दमखम दिखाया। सभी ने बड़े ही अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कैरमबोर्ड में चंदन ने गोल्ड मेडल जीता। 100 मीटर की दौड़ में लड़कों में इशु नागर और लड़कियों में ब्यूटी दूबे ने बाजी मारी। खो-खो में ईशु नागर की टीम चैंपियन बनी।

विजेताओं को दिए मेडल और सर्टिफिकेट
खेलों के बाद एक भव्य समारोह में सभी विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट दिए गए। कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। इससे उनमें नेतृत्व के गुण भी आते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज की स्पोर्ट्स कमेटी ने बहुत मेहनत की। रीता, धीरेंद्र कुमार पांडे, मोनिका राठी और कई अन्य टीचर्स ने इसकी अच्छी तरह से योजना बनाई और सब कुछ सुचारू रूप से चलाया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.