यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में छात्र-छात्रा की मौत, एक जख्मी

ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में छात्र-छात्रा की मौत, एक जख्मी

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में छात्र-छात्रा की मौत, एक जख्मी

Tricity Today | हादसे में छात्र-छात्रा की मौत, एक जख्मी

Greater Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्र और एक छात्रा की मौत हो गई। इस भयावह घटना में कई अन्य छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सूरजपुर निवासी अंजली गुप्ता (17 वर्ष), रोहित शर्मा (18 वर्ष) और मनीष नागर कार में सवार होकर सूरजपुर की तरफ आ रहे थे। इन सभी की रबूपुरा कस्बे में प्रयोगात्मक परीक्षा थी। सभी विद्यार्थी कार में सवार होकर रबूपुरा कस्बे में परीक्षा देकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जब उनकी कार चपरगढ़ अंडरपास के नजदीक पहुंची, तभी अचानक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार पहले डिवाइडर से टकराई। बाद में नाले में गिर गई।

इस दुखःद हादसे में अंजली गुप्ता और रोहित शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मनीष नागर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर दनकौर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनमें से एक की हालत नाजुक है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना की जांच की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.