चांसलर बोले- पूरी दुनिया में आज योग को मिली एक नयी पहचान

गलगोटियास विश्वविद्यालय में स्टूंडेंट और टीचर्स ने मनाया योग दिवस : चांसलर बोले- पूरी दुनिया में आज योग को मिली एक नयी पहचान

चांसलर बोले- पूरी दुनिया में आज योग को मिली एक नयी पहचान

Tricity Today | गलगोटियास विश्वविद्यालय में स्टूंडेंट और टीचर्स ने मनाया योग दिवस

Greater Noida News : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा योग दिवस की ऐतिहासिक क्रांति लाने पर आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है। इस बार 2023 के योग दिवस की थीम “वसुधैव-कुटुम्बकम” के लिए है योग। इसका अर्थ है पूरा विश्व हमारा परिवार है और इस थीम का अर्थ है कि धरती पर सभी लोगों के स्वास्थ्य के लिये योग की उपयोगिता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर गलगोटियास विश्वविद्यालय ने भी योग दिवस मनाया। 

योग को विश्व में मिली नई पहचान- चांसलर 
गलगोटियास विश्वविद्यालय के चांसलर सुनील गलगोटिया ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग कि महान विधाएं भारतीय संस्कृति से जुड़ी हैं।   दुनिया में योग को आज एक नयी पहचान मिली है। भारतीय योग गुरुओं ने विदेशी जमीन पर योग की उपयोगिता और महत्व के बारे में जागरूक किया है। आज पूरी दुनिया के लोग योग को अपने जीवन में शामिल कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के सीईओ ध्रुव गलगोटिया ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल के बाद योग का महत्व और अधिक बढ़ा है। 

गंभीर बीमारियों को ठीक करने में सक्षम योग 
किसी प्रकार के संक्रमण से लड़ने के लिए और इम्यूनिटि बढ़ाने के लिये योग सबसे ज्यादा कारगर है। योग गंभीर से गंभीर बीमारियों को ठीक करने में सक्षम है। हमें अपने शरीर को पूर्ण रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान बनाये रखने लिये योग को नियमित रूप से अपनाना चाहिए। गलगोटियास विश्वविद्यालय के योग गुरु थान सिंह ने विद्यार्थियों को अलोम-विलोम, कपालभाती, प्राणायाम, भुजंगासन शीर्षासन और प्रणव के जाप करने की विधी बतायी। योग के महत्व को बारीकी से समझाते हुए कहा कि योग को सदैव नियमित रूप से करें।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.