गलगोटिया यूनिवर्सिटी में जश्न ए दीपावली में जुटे छात्र, इन कार्यक्रमों का हुआ आयोजन 

ग्रेटर नोएडा : गलगोटिया यूनिवर्सिटी में जश्न ए दीपावली में जुटे छात्र, इन कार्यक्रमों का हुआ आयोजन 

गलगोटिया यूनिवर्सिटी में जश्न ए दीपावली में जुटे छात्र, इन कार्यक्रमों का हुआ आयोजन 

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में स्थित गलगोटियाज विश्वविद्यालय में दीपावली के उत्सव को जश्न ऐ दीपावली महोत्सव

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में स्थित गलगोटियाज विश्वविद्यालय (Galgotias University) में दीपावली के उत्सव को जश्न ऐ दीपावली महोत्सव के रूप में मनाया गया। इसमें सभी कॉलेज के अध्यापकों और छात्रों नें भाग लिया। इसके तहत कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्रों ने पूरे उत्साह में इनमें हिस्सा लिया। कई छात्रों-छात्राओं ने स्टॉल लगाए। बैंड की धून ने सबको थिरकने पर मजबूर किया। परिसर में त्योहार का उत्साह देखने लायक था। 

सभी ने एक दूसरे को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो डॉ प्रीति बजाज ने कहा, वैसे तो हम सभी पर्वों को बडे ही धूमधाम से मनाते हैं। लेकिन दीपावली के त्यौहार का हमारे जीवन में एक अलग ही महत्व है। क्योंकि यह पर्व अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। इस दिन भगवान राम एवं माता सीता के लंका पर विजय प्राप्त करके अयोध्या वापस लौटने पर उनके स्वागत में देशवासियों ने दीप मालाएं सजाकर ख़ुशी मनायी थी। 

उन्होंने आगे कहा, आज भी इस पावन पर्व को पूरे देश में ही नहीं विदेश में भी बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लक्ष्मी मां की पूजा करके लोग अपनी मंगल कामना की दुआ करते हैं। एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। डॉ बजाज ने आगे कहा, हम सभी को अपने जीवन में सत्य और अहिंसा को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में छात्रों नें रंगोली, चित्रकारी, नृत्य, संगीत, और क्विज जैसे कार्यक्रमों से सभी उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.