स्मार्ट विलेज के दावे हुए फेल, सीवर के पानी से गुजर कर स्कूल जाने को मजबूर छात्र

ग्रेटर नोएडा : स्मार्ट विलेज के दावे हुए फेल, सीवर के पानी से गुजर कर स्कूल जाने को मजबूर छात्र

स्मार्ट विलेज के दावे हुए फेल, सीवर के पानी से गुजर कर स्कूल जाने को मजबूर छात्र

Tricity Today | लडपुरा गांव

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी अधिसूचित एरिया गांवों को स्मार्ट विलेज बनाने के दावे खोखले साबित हो रहे है। करोडों रुपए खर्च करने के बावजूद लडपुरा गांव के मुख्य मार्ग का हाल बेहाल है। गांव के मुख्य मार्ग पर गांव के मकानों से निकलने वाला गंदा पानी भरा खडा है। छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते समय गंदे पानी से होकर निकलते है। कई बार बच्चे गंदे पानी से निकलते समय गिर जाते है। जिससे दर्जनों बच्चों को चोट लग गई हैं। प्राधिकरण पर लगाए आरोप
गांव में चल रहे प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग पर 8 महीनें से पानी भरा खडा है। गंदे पानी की निकासी अथॉरिटी नही करा रही है। नाली किचड से भरी पड़ी हुई है फिर भी सफाई नही हो रही है। गंदे पानी में बच्चे स्कूल आते और जाते समय कई बार गिर जाते है। दर्जनों बच्चे गिरने के बाद घायल हो गए हैं।

गंदगी से गुजरने को मजबूर
ग्रामीणों का कहना है कि दर्जनों बार अथॉरिटी अधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज करा चुके है। लेकिन कोई सुनने वाला नही है। हर बार अधिकारी गांव की समस्याओं को अनदेखा कर देते हैं। गांव में बच्चे मजबूरन गंदगी से गुजर कर स्कूल तक पहुंचते हैं। बच्चे गिर कर हडडी तक तुडवा बैठे है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी इस समस्या की ओर ध्यान नही दे रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.