IIMT College की छात्राओं ने अलग अंदाज में तिरंगे को सलामी दी, तालियों से गूंजा परिसर

ग्रेटर नोएडा : IIMT College की छात्राओं ने अलग अंदाज में तिरंगे को सलामी दी, तालियों से गूंजा परिसर

IIMT College की छात्राओं ने अलग अंदाज में तिरंगे को सलामी दी, तालियों से गूंजा परिसर

Tricity Today | IIMT College की छात्रा

Greater Noida : शहर के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज समूह में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान कॉलेज के अनेक छात्र, डॉयरेक्टर, फैक्लटी, और स्टाफ ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। सभी ने देश के तिरंगे के प्रति सम्मान और कर्तव्यनिष्ठा के लिए शपथ ग्रहण की। उसके बाद राष्ट्रीय गान गाना किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने देश भक्ति के गीत गाए। वहीं, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए गए। 

सीडीओ गौतमबुद्ध नगर ने छात्रों को बनाई अहम बात
कॉलेज के मुख्य अतिथि सीडीओ गौतमबुद्ध नगर टीपी मिश्रा ने कहा कि आजादी को 75 वर्ष हो गए हैं। इसलिए आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिस प्रकार से देश के लोग इस बार आजादी का जश्न मना रहे हैं, 1947 के बाद पहली बार लोगों की भागेदारी देखने को मिल रही है। पिछले सात-आठ सालों में देश के स्वतंत्रता सैनानियों के प्रति लोगों में सम्मान और मजबूत हुआ है। 

एनसीसी केडेटस ने तिरंगे झंडे को सलामी दी
इस दौरान कार्यक्रम में छात्रों के द्वारा कई सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें देश भक्ति गीत, डांस और नाटक के माध्यम से देश के अमरवीर नायकों के जीवन पर प्रकाश डाला गया। वहीं, एनसीसी केडेटस ने तिरंगे झंडे को सलामी दी। साथ ही तिरंगा रैली के साथ साथ कैडेट्स द्वारा पोस्टर भी बनाए गए और हर घर तिरंगा लगाने के लिए जनता को जागरूक किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.