ग्रेटर नोएडा में गर्ल्स हॉस्टल के बाहर स्टंटबाजी करने वाले पहुंचे हवालात, गाड़ी भी सीज

ट्राईसिटी टुडे की खबर का असर : ग्रेटर नोएडा में गर्ल्स हॉस्टल के बाहर स्टंटबाजी करने वाले पहुंचे हवालात, गाड़ी भी सीज

ग्रेटर नोएडा में गर्ल्स हॉस्टल के बाहर स्टंटबाजी करने वाले पहुंचे हवालात, गाड़ी भी सीज

Tricity Today | स्टंटबाजी करने वाले पहुंचे हवालात

Greater Noida : एक बार फिर आपके पसंदीदा न्यूज़ वेबपोर्टल 'ट्राईसिटी टुडे' की खबर का असर देखने को मिला है। बीते दिनों ग्रेटर नोएडा के एक गर्ल्स हॉस्टल के बाहर कुछ लोग शराब पीकर स्टेटबाजी कर रहे थे। इस मामले में नॉलेज पार्क पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने शराब पीने के बाद गर्ल हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ भी की थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गाड़ी को भी सीज कर दिया है। 

शराब पीकर मचाया था उत्पाद
दरअसल, 2 दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी। वीडियो में दिख रहा था कि दो युवक ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल के सामने सड़क पर स्टंट बाजी कर रहे थे। इतना ही नहीं गाड़ी में सवार युवकों ने शराब पी हुई थी। 

पुलिस ने कोर्ट के सामने पेश किया
बताया जा रहा है कि इन लड़कों ने मना करने पर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की थी। इसके बाद गर्ल्स हॉस्टल की तरफ से नॉलेज पार्क कोतवाली को लिखित शिकायत दी गई। मामले में पुलिस ने शिकायत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया है। कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.