फेमस होने के लिए चलती थार पर की स्टंटबाजी, होली के दिन का Video Viral

Greater Noida : फेमस होने के लिए चलती थार पर की स्टंटबाजी, होली के दिन का Video Viral

फेमस होने के लिए चलती थार पर की स्टंटबाजी, होली के दिन का Video Viral

Tricity Today | Viral Video

Greater Noida News : सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए युवा पीढ़ी सड़कों पर स्टंट का रील्स वीडियो बनाकर वायरल करते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर होली के दिन हुडदंग करने वालों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इनके खिलाफ नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई भी की है। ताजा वायरल वीडियो ग्रेटर नोएडा का है। जहां कुछ युवक के कार पर चढ़कर स्टंट कर रहे हैं। स्टंट का वीडियो
दरअसल, वायरल हो रहा वीडियो ग्रेटर नोएडा के खैरपुर गुर्जर गांव का बताया जा रहा है। यहां पर होली के दिन थार कार पर 4 युवक स्टंटबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। इनका एक साथी कार को चल रहा है। जबकि दूसरा साथी स्टंट का वीडियो कमरे में कैद कर रहा है। सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए एक युवक द्वारा रिल्स को डाला गया है। यूजर्स ने नोएडा पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

इस तरह हुए चालान 
नोएडा में होली के दिन ट्रैफिक पुलिस ने करीब 12 हजार 284 वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस प्रशासन से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए करीब 8110 वाहनों के चालान काटे गए। इसी तरह शराब पीकर वाहन चलाने पर 67 चालान हुए। ये चालान 44 स्थानों विशेष अभियान चलाया गया। यहां ब्रेथ एनलाइजर से वाहन चालकों की जांच की गई। इसके अलावा आईएसटीएमएस के जरिए भी वाहनों पर नजर रखी गई। इस तरह कुल ई चालान 12,284 किए गए। इसके अलावा 18 वाहनों को सीज किया गया। स्कूटी में स्टंट करने पर 33 हजार का चालान भी किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.