सुधांशु त्रिवेदी ने जीएल बजाज कॉलेज में लड़के-लड़कियों को सिखाया प्रेम का पाठ, कहा- प्यार में ब्रेकअप नहीं होता

Greater Noida : सुधांशु त्रिवेदी ने जीएल बजाज कॉलेज में लड़के-लड़कियों को सिखाया प्रेम का पाठ, कहा- प्यार में ब्रेकअप नहीं होता

सुधांशु त्रिवेदी ने जीएल बजाज कॉलेज में लड़के-लड़कियों को सिखाया प्रेम का पाठ, कहा- प्यार में ब्रेकअप नहीं होता

Tricity Today | सुधांशु त्रिवेदी

Greater Noida News : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में स्थित जीएल बजाज कॉलेज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में पढ़ने वाले लड़के-लड़कियों को प्रेम का पाठ पढ़ाया। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "प्रेम करने वालों का कभी ब्रेकअप नहीं होता। क्योंकि प्रेम में सांस ब्रेक हो जाती है, लेकिन ब्रेकअप नहीं होता।

लड़कियों से क्या कहा?
सुधांशु त्रिवेदी ने जीएल बजाज कॉलेज में कहा, "जब रावण ने सीता का अपहरण किया था तो वह राक्षस के वेश में नहीं आया था। बल्कि साधु के वेश में आया था। इसलिए जो व्यक्ति आपको दिखने में अच्छा लगे। ऐसा नहीं है कि वह अंदर से भी अच्छा हो। यही कारण है कि हमें किसी पर भी आसानी से यकीन नहीं करना चाहिए। खासतौर पर यह बातें लड़कियों के लिए हैं।"

लड़कों से क्या कहा?
सुधांशु त्रिवेदी ने लड़कों को जागरूक करते हुए कहा, "इस पर लड़कों को भी ध्यान देना चाहिए। क्योंकि रावण की बहन शूर्पणखा ही थी। अगर आप शूर्पणखा के चक्कर में पड़ गए तो दिन में तारे नजर आने लगेंगे। इसलिए कहावत है कि इस संसार में संभालकर चलिए, न जाने किस मोड़ पर शूर्पणखा मिल जाए।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.