सुनील बंसल बोले- भाजपा में व्यक्ति नहीं विचार विशेष होता है

ग्रेटर नोएडा : सुनील बंसल बोले- भाजपा में व्यक्ति नहीं विचार विशेष होता है

सुनील बंसल बोले- भाजपा में व्यक्ति नहीं विचार विशेष होता है

Tricity Today | सुनील बंसल का स्वागत

  • सुनील बंसल ने कहा- भारतीय जनता पार्टी विचार के साथ आगे बढ़ी है, शुरुआत 1952 में जनसंघ के ज़माने से हुई
  • भाजपार्टी कार्यकर्ताओं की कैडर पार्टी है, भाजपा एक विचार पर चलने वाली पार्टी है, यहां व्यक्ति नहीं विचार है
  • वर्ष 2014 के बाद हमारे देश में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, अब भारत के लोगों में राष्ट्रीयता का भाव जागा है
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल रविवार को ग्रेटर नोएडा आए। सुनील बंसल (Sunil Bansal BJP) ने भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन बतौर मुख्य वक्ता कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख रहे। जिला प्रशिक्षण वर्ग में बोलते हुए सुनील बंसल ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की कैडर पार्टी है। भाजपा एक विचार पर चलने वाली पार्टी है। यहां व्यक्ति नहीं विचार महत्वपूर्ण है।"

सुनील बंसल ने प्रशिक्षण में शामिल भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा, "भारतीय जनता पार्टी एक विचार के साथ आगे बढ़ी है। यह शुरुआत वर्ष 1952 में जनसंघ के ज़माने से हुई थी। वर्ष 2014 के बाद देश में बदलाव आया। भारत के लोगों में राष्ट्रीयता का भाव जागा है। आज उसी के परिणाम है कि सभी पार्टियां "भारत माता की जय" बोलती हैं। भारतीय जनता पार्टी का संगठन एकात्म मानवतावाद और अंत्योदय के भाव को लेकर चल रहा है।" उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगे कहा, "स्वयं का मूल्यांकन करें। पार्टी संगठन में स्वयं का विकास करते हुए हम संगठन का विकास करेंगे। साथ ही लंबे समय तक पार्टी संगठन चले उसके लिए कार्य करें। भविष्य में भारतीय जनता पार्टी और मज़बूत बने उसके लिए हमें कार्य करना है।"

राजयमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा, "समय का सदुपयोग करते हुए पार्टी संगठन के कार्यों में लगें। मन लगाकर जनता की सेवा करें। सभी अपनी सहभागिता निभाते हुए कार्य करें। नये लोगों को पार्टी संगठन से जोड़ें।" उत्तर प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री औलख ने 'पिछले छह साल में अंत्योदय और भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य' विषय पर अपने विचार प्रकट किए। जिला प्रभारी डॉक्टर सत्यपाल सिंह सैनी ने 'आत्मनिर्भर भारत' विषय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल ने 'कार्य पद्धति और संगठन संरचना' पर कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विचार रखे। क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर ने 'मीडिया की उपयोगिता' विषय में जानकारी दी।

मुख्य जिला प्रशिक्षण वर्ग के अवसर पर मुख्य रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा, एमएलसी नरेंद्र भाटी, दादरी के विधायक तेजपाल नागर, ज़ेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह, जिला पंचायत के चेयरमैन अमित चौधरी, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, दादरी नगर पालिका की चेयरपर्सन गीता पंडित, दीपक भारद्वाज, सतेंद्र नागर, मनोज गर्ग, सुनील भाटी, गजेन्द्र मावी, सेवानंद शर्मा, कर्मवीर आर्य, ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र भाटी, ओमपाल प्रधान, सत्यपाल शर्मा, रिंकू भाटी, गुरुदेव भाटी, मुकेश नागर, पवन नागर और विकास आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.