बार एसोसिएशन चुनाव में सुनील नागर बने सचिव, अध्यक्ष का इंतजार

BIG BREAKING : बार एसोसिएशन चुनाव में सुनील नागर बने सचिव, अध्यक्ष का इंतजार

 बार एसोसिएशन चुनाव में सुनील नागर बने सचिव, अध्यक्ष का इंतजार

Tricity Today | विजेता सुनील नागर

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर दीवानी फौजदारी बार एसोसिएशन का चुनाव चल रहा है। सचिव पद पर सुनील नागर 152 वोटों से जीते हैं। सुनील नागर के सामने अनिल शर्मा, नीरज तंवर और राकेश शर्मा ने चुनाव लड़ा। सुनील नागर ने तीनों को मात देते हुए इस बार सचिव पद पर विजय हासिल की है। अध्यक्ष और बाकी पदाधकारियों के लिए मतगणना जारी है।

गौतमबुद्ध नगर दीवानी फौजदारी बार एसोसिएशन का चुनाव ह्र साल होता है। इस बार अध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 4, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 2, सचिव पद पर 4, महासचिव पद पर 2, कोषाध्यक्ष पद पर 2, सांस्कृतिक सचिव के लिए 2 और सह सचिव पुस्तकालय के लिए प्रत्याशी ने चुनाव लगा। जिसमें से सचिव पद की घोषणा हो गई। दनकौर के सुनील नागर गौतमबुद्ध नगर दीवानी फौजदारी बार एसोसिएशन में सचिव बने।

इस दीवानी और फौजदारी बार एसोसिएशन चुनाव के लिए कुल 1,585 वोट पड़े हैं। अध्यक्ष पद के लिए सुशील भाटी, पंडित सीपी गौतम और रेशराम चौधरी चुनाव मैदान में खड़े हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रिंकी गौतम समेत 4 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा और कोषाध्यक्ष के लिए राजेंद्र सिंह लोहिया समेत दो लोगों ने चुनाव लड़ा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.