सूरत सिंह बने सेक्टर-36 के अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए चुनाव में पुष्पेंद्र कुमार को हराया

Greater Noida : सूरत सिंह बने सेक्टर-36 के अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए चुनाव में पुष्पेंद्र कुमार को हराया

सूरत सिंह बने सेक्टर-36 के अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए चुनाव में पुष्पेंद्र कुमार को हराया

Tricity Today | सूरत सिंह बने सेक्टर-36 के अध्यक्ष

Greater Noida News : शहर के सेक्टर-36 में आरडब्ल्यूए चुनाव हुआ। जिसमें सूरत सिंह अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने विपक्ष के पुष्पेंद्र कुमार को 279 वोटों से हराया है। वहीं महासचिव पद पर प्रमोद कुमार जीते। फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए नोएडा नोएडा के संरक्षक रणजीत प्रधान की निगरानी में चुनाव संपन्न हुआ।

सुजीत कुमार तिवारी बने कोषाध्यक्ष
सेक्टर-36 आरडब्ल्यूए चुनाव में 1220 मतदाताओं में से 1021 लोगों ने मतदान किया। जिसमें सूरत सिंह ने अपने नजदीकी प्रत्याशी पुष्पेंद्र कुमार को 279 मतों से पराजित किया। महासचिव पद पर प्रमोद कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामवीर भाटी को 222 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर सुजीत कुमार तिवारी ने जीत हासिल की।

मौके पर ये लोग मौजूद रहे
इस मौके पर फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर, महासचिव दीपक कुमार भाटी, सुनील प्रधान, ज्ञानेंद्र भाटी, जीत सिंह, विनोद भाटी, चंद्रपाल, ज्ञानवीर पहलवान, वीरेन्द्र विधूड़ी, सतीश पोशवाल, विकास प्रधान, इंद्राज नागर, विपिन नागर, ओमेंद्र भाटी और मेहर चंद आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.