योगी राज में यूपी ने नए आयाम हासिल किए, अब हम बीमारू नहीं

सुरेंद्र सिंह नागर बोले : योगी राज में यूपी ने नए आयाम हासिल किए, अब हम बीमारू नहीं

योगी राज में यूपी ने नए आयाम हासिल किए, अब हम बीमारू नहीं

Tricity Today | Surendra Singh Nagar

Greater Noida : दो दिवसीय दौरे पर ग्रेटर नोएडा आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मंगलवार की दोपहर 1,670 करोड रुपए की लागत वाली 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया है। इसके लिए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सामने जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान गौतमबुद्ध नगर लोकसभा के पूर्व सांसद और मौजूदा राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा, "योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नए आयाम हासिल कर रहा है। जिस राज्य को बीमारू कहा जाता था, वह राज्य आज पूरे देश के सामने उदाहरण बनकर खड़ा हो गया है। यह सबकुछ योगी आदित्यनाथ की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है।"

राज्यसभा के उपसभापति सुरेंद्र नागर ने आगे कहा, "उत्तर प्रदेश की सड़कों को खस्ताहाल और गड्ढों के लिए जाना जाता था। आज यूपी चौड़ी-लंबी और शानदार सड़कों के लिए पहचान कायम कर चुका है। अब लोग उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेसवे प्रदेश बोलने लगे हैं।" सांसद सुरेंद्र नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बेहतर किया है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण ने विकास को आगे बढ़ाया है। यह सबकुछ सीएम के दिशा-निर्देश में हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे जिले के किसानों ने इस विकास में बड़ा योगदान दिया है। किसानों ने जेवर अंतर्राष्ट्रीय एयपोर्ट के लिए जमीन देकर बड़ा काम किया है।

सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि योगी ने मुख्यमंत्रियों के मिथक को तोड़ दिया। कोई मुख्यमंत्री गौतमबुद्ध नगर नहीं आता था। वह सोचते थे कि नोएडा अशुभ है। यहां आने से कुर्सी चली जाएगी। आपने मिथक तोड़ दिया। फिर दोबारा सीएम बनकर ग्रेटर नोएडा आए हैं। मुख्यमंत्रियों के नहीं आने से जनता को नुकसान उठाना पड़ता था। इस जनसभा को गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ.महेश शर्मा, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, दादरी के विधायक मास्टर तेजपाल सिंह नागर, जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह और कई दूसरे नेताओं ने संबोधित किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.