सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा- योगी आदित्यनाथ की बदौलत हम यहां पर खड़े, मुख्यमंत्री ने दिया यह जवाब

दादरी में योगी : सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा- योगी आदित्यनाथ की बदौलत हम यहां पर खड़े, मुख्यमंत्री ने दिया यह जवाब

सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा- योगी आदित्यनाथ की बदौलत हम यहां पर खड़े, मुख्यमंत्री ने दिया यह जवाब

Tricity Today | योगी आदित्यनाथ और सुरेंद्र सिंह नागर

Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) बुधवार को दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण करने आए थे। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले सुरेंद्र सिंह नागर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रदेश को विकास वो राह दी है जो कोई भी अन्य मुख्यमंत्री नहीं दे सकता। अगर आज यूपी को पूरे विश्व के टॉप शहर में गिना जाता है तो वह सिर्फ योगी आदित्यनाथ की बदौलत है।"  सुरेंद्र सिंह नागर ने आगे कहा, "वह अपने पूरे समाज, अपने परिवार और अपने शहर की तरफ से योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन करते हैं। उन्होंने महान महापुरुष मिहिर भोज की प्रतिमा का अपने हाथों से दादरी में अनावरण किया है। यह पूरे गौतमबुद्ध नगर जनपद के लिए काफी गर्व की बात है।"

गौतमबुद्ध नगर के विकास को योगी ने दी नई राह
उन्होंने कहा, "योगी आदित्यनाथ की बदौलत नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण को विकास की नई राह मिली है। आज भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर विधानसभा में बनाया जा रहा है। जो काफी सालों से अटका पड़ा था।" सुरेंद्र सिंह नगर आगे कहा, "इसमें कोई दो राय वाली बात नहीं है कि योगी आदित्यनाथ की मुख्यमंत्री बनने के बाद गौतमबुद्ध नगर जनपद में चार चांद लगे हैं।" सुरेंद्र सिंह नागर ने आगे कहा, "आज हम यहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ की बदौलत खड़े है।"

योगी आदित्यनाथ ने 24 मिनट का भाषण दिया
आपको बता दें कि करीब 24 मिनट के भाषण में योगी आदित्यनाथ ने कई संवेदनशील मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यसभा सांसद और गौतमबुद्ध नगर लोकसभा से सांसद रह चुके सुरेंद्र सिंह नागर (Surendra Singh Nagar) को खास तवज्जो दी। सीएम ने कहा, "जब उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो सबसे पहला फैसला सुरेंद्र सिंह नागर के कहने पर हमने लिया था।" मुख्यमंत्री के इस वक्तव्य पर जनसभा में मौजूद भीड़ ने तालियां बजाकर और नारे लगाकर जवाब दिया।

योगी आदित्यनाथ ने भी सुरेंद्र सिंह नागर को दी तवज्जो
योगी आदित्यनाथ ने कहा, "सुरेंद्र सिंह नागर की इस बात पर हमने उसी दिन पशु संरक्षण का संकल्प ले लिया। आप लोगों के आशीर्वाद से जब वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो इनके कहे अनुसार ही सबसे पहला फैसला लिया गया। पूरे राज्य में गायों और दूसरे दुधारू पशुओं के अवैध कटान पर रोक लगा दी गई। पूरे राज्य में चल रहे अवैध बूचड़खानों को बंद करवा दिया गया है। जिसका फायदा कृषि, दुग्ध उत्पादन और पशुपालकों को मिल रहा है।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.